Exclusive: फैंस ने कहा 'शानदार' है आलिया-शाहिद की जो़ड़ी

Alia Bhatt and Sahid Kapoor is playing lead role in Vikas Bahl's Shandaar, Fans Happy
पिछले दिनों शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर काफी चर्चाएं हुई। दोनों ने साथ में आर राजकुमार फिल्म में काम किया है। लेकिन दोनों को जब फिल्म के लिए साइन किया गया था तो लोगों को लगा था कि यह मिस-मैच है और पर्दे पर दोनों अच्छे नहीं लगेंगे लेकिन हुआ ठीक उल्टा, शाहिद-सोनाक्षी रील लाइफ से ज्यादा रीयल लाइफ में चर्चित हो गये।

शाहिद-सोनाक्षी रील लाइफ से ज्यादा रीयल लाइफ में चर्चित हो गये

जो लोग दुबले-पतले और छोटे कद के शाहिद कपूर के साथ लंबी-चौड़ी सोनाक्षी की आलोचना कर रहे थे वहीं अब दोनों को परफेक्ट कपल बताने लग गये। यह फिल्मी दुनिया है और यहां कुछ भी हो सकता है।

मुझे अपने पापा महेश जैसा लाइफ पार्टनर नहीं चाहिए...

इसलिए अभी से आलिया और शाहिद को मिसमैच कहना गलत होगा क्या पता यह जोड़ी पर्दे पर आग लगा दे यह कहना है शाहिद के प्रशंसकों का जो शानदार फिल्म में आलिया और शाहिद को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें रास नहीं आ रहा है कि लोग शाहिद-आलिया को मिसमैच बता रहे हैं। दिल्ली के विवेक ने वनइंडिया ने कहा कि दोनो ही बहुत फ्रेश लगते हैं इसलिए मुझे तो लगता है कि 'शानदार' है आलिया-शाहिद की जो़ड़ी।

'शानदार' है आलिया-शाहिद की जो़ड़ी।

गौरतलब है कि आलिया भट्ट फिल्म निर्माता-निर्देशक विकास बहल की फिल्म 'शानदार' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने जा रही हैं।

आलिया ने कहा, "मैं शाहिद कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं 11 साल की रही होंगी, जब गेइटी-गैलेक्सी (मुंबई) सिनेमाघर में शाहिद की फिल्म 'इश्क विश्क' देखने गई थी। मैं तभी से उनकी प्रशंसक हूं। वह उम्दा अभिनेता हैं और मैंने सुना है कि वह बहुत मददगार भी हैं।"

आलिया ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मुझे उनकी (विकास बहल) 'क्वीन' अच्छी लगी और मुझे देखना है कि वह फिल्म में मेरे साथ क्या करते हैं।" आपको बता दें कि 'शानदार' इस साल के अंत में इंग्लैंड के एक अज्ञात हिस्से में फिल्माई जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X