आलिया भट्ट की खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर कर रही है इस डायरेक्टर को डेट, क्या आप जानते हैं

Akansha Ranjan Kapoor

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की खास दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर इस वक्त एक नामी बॉलीवुड डायरेक्टर को डेट कर रही हैं। सूत्रों ने अभी-अभी इस बात का खुलासा किया है कि आकांक्षा पिछले कुछ महीनों से शरण शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं।खास बात यह है कि दोनों को कई बार साथ देखा गया था लेकिन किसी को दोनों के रिश्तें के बारें में जानकारी नहीं थी।

'मोनिका ओह माय डार्लिंग' की एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर डायरेक्टर शरण शर्मा को डेट कर रही हैं। फिलहाल तो दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी गई है परंतु सूत्रों ने यह बताया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

पिछले साल दिवाली पर डायरेक्टर शरण शर्मा ने आकांक्षा, जाह्नवी कपूर और अन्य कुछ दोस्तों के साथ फोटोज पोस्ट की थीं। वहीं, इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे के साथ एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसे बहुत पसंद किया गया था।

वहीं अगर एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा रंजन कपूर पिछली बार फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' में नजर आई थीं। वहीं, शरण शर्मा इन दिनों 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के निर्देशन में बिजी हैं।

गौरतलब है कि आकांक्षा अभी तक इतनी फिल्मों में नजर नहीं आई हैं परंतु फिर भी काफी फेमस हैं। इसके पीछे की वजह है उनका सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना। इसके अलावा अलिया भट्ट की खास दोस्त भी हैं तो लाइमलाइट में रहती हैं।

Read more about: akansha ranjan kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X