RRR- रिलीज हुआ आलिया भट्ट का खूबसूरत 'सीता' लुक, सादगी देख नहीं हटेगी आपकी नजर!
एस एस राजामौली की फिल्म RRR को लेकर जिस तरह से फैंस इंतजार कर रहे हैं ये किसी से भी छिपा नहीं है। इस फिल्म के किरदारों के फर्स्ट लुक एक एक करके रिलीज किए जा रहे हैँ। लेकिन अब जो लुक रिलीज किया गया है इसको लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री आलिया भट्ट के लुक की। आलिया भट्ट का सीता लुक रिलीज कर दिया गया है और वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।
इसके पहले उनकी एक झलक रिलीज हुई थी जिसमें चेहरा नहीं नजर आया था। इस झलक के साथ ऐलान किया गया था कि आलिया भट्ट का लुक उनके जन्मदिन यानि 15 मार्च को रिलीज किया जाएगा। आज आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को काफी बड़ा तोहफा दिया है। उनका ये लुक सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग धड़ल्ले से इसको साझा कर रहे हैं।

राम चरण तेजा के अपोजिट
फिल्म की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा के अपोजिट धमाका करने वाली हैं। इसके अलावा पता चला है कि आलिया भट्ट फिल्म में सिर्फ एक कैमियो करने वाली हैं जो कि काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

कहर ढाने वाली हैं
इस लुक को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आलिया भट्ट फिल्म में अपनी अदाओं से कहर ढाने वाली हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं जो कि संजय लीला भंसाली की फिल्म है।

अगली फिल्म
इसके अलावा खबर आई थी कि वो बद्रीनाथ की दुल्हनिया सीक्वल में भी नजर आ सकती हैं जो कि वरुण धवन के साथ होगी।

ब्लॉकबस्टर है
आलिया भट्ट कितनी शानदार अदाकार हैं ये तो सभी जानते हैं और कई फिल्मों में वो अपने आपको साबित कर चुकी हैं। आरआरआर भी एक ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है।
'सलमान खान के साथ काम करना मेरा सपना रहा है'- टाइगर 3 को लेकर पहली बार बोले इमरान हाशमी


Click it and Unblock the Notifications