बैक 2 बैक निकले तीन पोस्टर और एक धमाकेदार TRAILER: 11 मई 2018 को एक और सुपरहिट

Recommended Video

Raazi Trailer Reaction: Alia Bhatt | Vicky Kaushal | Meghna Gulzar| FilmiBeat

आलिया भट्ट स्टारर राज़ी के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म 11 मई को रिलीज़ हो रही है और आज रिलीज़ होने जा रहा है फिल्म का ट्रेलर। जिससे पहले, राज़ी के तीन पोस्टर एक के बाद एक रिलीज़ किए गए हैं।

इन तीन पोस्टर्स में आलिया के किरदार के तीन रंग दिखाए गए हैं - एक पत्नी, एक जासूस और एक बेटी। अब इन तीन रंगों में आलिया का किरदार कैसे ढला होगा ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

alia-bhatt-s-raazi-posters-will-intrigue-you-a-thriller-trailer-today

राज़ी ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज़ किया जा रहा है और अगले शुक्रवार वरूण धवन की अक्टूबर के साथ ये ट्रेलर अटैच किया जाएगा। फिल्म हरसिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनी एक कहानी है। ये कहानी है एक कश्मीरी लड़की की जो 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध में एक अंडरकवर एजेंट बनकर पाकिस्तान जाती है।

फिल्म में आलिया का साथ दे रहे हैं विक्की कौशल और फिल्म डायरेक्ट किया है मेघना गुलज़ार ने। फिल्म से आलिया के कई लुक्स फिल्म से बाहर आ चुके हैं। राज़ी से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

माना जा रहा है कि राज़ी एक आम की लड़की असामान्य परिस्थितियों में घिरने के बाद उनसे लड़ने की कहानी है। फिल्म में आलिया एक कश्मीरी लड़की की भूमिका में है जिसे 1971 के युद्ध के दौरान बॉर्डर पार लड़ने के लिए भेजा जाता है। फिल्म में उनके किरदार का नाम सहमत है।

अभी तक का प्लॉट सुनकर ये तो तय है कि फिल्म सुपरहिट होने की कतार में है। उम्मीद की जा रही है कि हाईवे के बाद एक बार फिर आलिया भट्ट अपने अभिनय से सबको हैरान कर देने वाली हैं।

जानिए बॉक्स ऑफिस पर महिला केंद्रित फिल्मों की टॉप कमाई -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X