Alia Bhatt का पोस्ट प्रेग्नेंसी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर लोग हैरान, वीडियो देखकर लिख दी ऐसी बातें

Alia Bhatt transformation: बेटी राहा को जन्म देने के महज तीन महीने में ही आलिया भट्ट ने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर सभी हैरान हैं और एक्ट्रेस की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। डिलेवरी के तीन महीने में ही आलिया फैट टू फिट हो चुकी हैं। साथ ही वायरल हुए वीडियो में उनका चेहरा भी काफी ग्लो कर रहा है।
सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाड़ी से उतर रही हैं और डबिंग स्टूडियो में जा रही हैं। इस दौरान आलिया भट्ट के चेहरे पर जो स्माईल और क्यूटनेस दिखाई दे रही थी, उसको देखकर हर कोई उनका दीवाना हुआ जा रहा है।
वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में नेटिज़न्स आलिया की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, "फिर से बच्ची बन गई मां बनने के बाद।" वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "कोई नहीं कह सकता कि वह कुछ महीने पहले मां बनी।"
इससे पहले जनवरी में आलिया ने प्रेग्नेंसी के बाद अपना वजन कम करने और प्रेग्नेंसी से पहले महिलाओं पर पड़ने वाले दबाव के बारे में बात की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि नई मांओं को अपने शरीर को सुरक्षित रखने पर ध्यान देना चाहिए और केवल स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए..न कि पतली होने या अपनी कमर को छोटा दिखाने के लिए।
अपनी शादी और बच्चे पर बात करते हुए आलिया ने कहा था- "मेरे करियर के पीक पर मैंने शादी और बेबी करने का फैसला किया। लेकिन कौन कहता है कि शादी करने और मां बनने से मेरे काम में कुछ बदलाव आएगा? अगर आता भी है तो कोई बात नहीं। मुझे इसकी परवाह नहीं। मुझे पता था कि बच्चा करने के फैसले पर मुझे जिंदगी में कभी पछतावा नहीं होगा। ये एक नेचुरल इंस्टिंक्ट है। ये मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला है।"


Click it and Unblock the Notifications