लम्बरगीनी के बाद प्राडा की शूटिंग कर रहे हैं द दूरबीन और आलिया, तस्वीरें हुईं लीक
आलिया भट्ट ने हाल ही में लम्बरगीनी फेम द दूरबीन के साथ टीम बनाई है और वो अपने नए गाने प्राडा पर काम कर रहे हैं। गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अब गाने की शूटिंग के दौरान आलिया की तस्वीरें लीक हो चुकी है। गाने में आलिया एकदम हाईपर अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। अब आलिया को गाने का कितना शौक है ये तो सब जानते हैं।
आलिया भट्ट का अपना एक यूट्यूब चैनल है जिस पर उनका गाना मैं तैनू समझावा ढेरों व्यूज़ और लाइक्स कमा चुका है। इसके अलावा भी आलिया के कुछ गाने पॉपुलर हैं।

अब देखना है कि प्राडा में आलिया काफी कदम थिरकाते नज़र आएंगी या फिर गाते भी। अगर फिल्मों की बात करें तो आलिया फिलहाल आदित्य रॉय कपूर के साथ सड़क 2 की शूटिंग कर रही है। इसके बाद वो सलमान खान के साथ इंशाल्लाह की शूटिंग शुरू करेंगी।
इसके अलावा आलिया के पास करण जौहर की तख्त है। इन सबके अलावा उनका नाम अरूणिमा सिन्हा बायोपिक के साथ जोड़ा जा रहा है। देखना है कि आलिया के हिस्से ये फिल्म आती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications