आलिया भट्ट के परिवार के सद्स्य की तबीयत गंभीर, एक्ट्रेस ने की फॉरेन ट्रिप और फिल्म की शूटिंग कैंसिल

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का परिवार इस समय बुरे दौर से गुजर रहा है क्योंकि आलिया की मां सोनी राजदान के पिता नरेंद्र राजदान अस्पताल में भर्ती है और उनकी स्थिति गंभीर है। अपने नाना की तबीयत देखते हुए आलिया भट्ट ने अपनी विदेश यात्रा कैंसिल कर दी है, उनको इस बार विदेश आइफा अवार्ड में भाग लेने जाना था।
आलिया भट्ट से जुड़े सूत्रों ने ई टाइम्स को बताया, मिस्टर नरेंद्र राजदान, सोनी राजदान के पिताजी हैं और आलिया भट्ट के नाना हैं।
उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में पिछले कुछ समय से भर्ती कराया गया है। उन्हें लंग इन्फेक्शन हो गया था और अब यह और खराब गया है।
आगे सूत्रों ने कहा, सोमवार को परिवार को डॉक्टरों की ओर से फोन आया कि नरेंद्र राजदान को आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा।
परिवार में निर्णय लिया है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती नहीं कराया जाएगा बल्कि रूम में ही कंफर्टेबल कराया जाएगा। इसके पीछे कारण यह है कि वह 95 वर्ष के हैं।
ऐसी खबर आई है कि आलिया भट्ट एयरपोर्ट के लिए निकल चुकी थी। खबर मिलने के बाद उन्होंने अपनी ट्रिप कैंसिल कर दी है और इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं।
जाहिर है कि आलिया अपनी फैमली के काफी करीब हैं, और हमेशा ही वह अपनी फैमली के साथ हमेशा जरुरत के बाद रहती हैं। आलिया कई सारे मौके पर इस बात को खुद बोल चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की हाल ही में फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी भी आई थी। इस फिल्म को कई अवार्ड्स भी मिल चुके है। वहीं, वह RRR में भी नजर आई थी। अब जल्द ही वह जी ले जरा में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications