आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र राजदान का हुआ निधन, एक्ट्रेस और उनकी मां ने सोशल मीडिया पर किए भावुक पोस्ट

Narendra Razdan passed away

Narendra Razdan passed away: पिछले कुछ दिनों से आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में थी क्योंकि आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र राजदान की तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थे। अब खबर आई है कि आलिया के नाना का निधन हो गया है। इसको लेकर आलिया ने और उनकी मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट भी शेयर किया है।

आलिया भट्ट के नाना का निधन-

आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र राजदान कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अब उनकी मृत्यु हो गई है। उनके फेफड़े में इन्फेक्शन के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 95 साल थी। नरेंद्र राजदान, सोनी राजदान के पिता हैं।

सोनी राजदान ने शेयर किया भावुक नोट-

आलिया की मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर पिता के मृत्यु की दुखद जानकारी देते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'डैडी', साथ में एक दिल तोड़ने वाले इमोटिकॉन भी लगाया।

आलिया भट्ट ने नाना के लिए शेयर किया वीडियो-

आलिया भट्ट ने एक दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके नानाजी का निधन हो गया है। उन्होंने उनके बारे में एक नोट भी शेयर किया। वीडियो में हम उन्हें अपने 92वें जन्मदिन का केक काटते हुए और उनके अलावा रणबीर कपूर के साथ देखते हैं।

आलिया ने लिखा, 'मेरे दादाजी, मेरे हीरो, 93 तक गोल्फ खेले। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। उनकी परपोती के साथ खेला। उन्हें क्रिकेट से प्यार था। उन्हें स्केचिंग से प्यार था। परिवार और अंतिम पल तक उन्होंने अपने जीवन को प्यार किया। मेरा दिल दुख से भरा है लेकिन खुशी से भी भरा है क्योंकि मेरे दादाजी ने हमें खुशी दी है और इसके लिए धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने हमें पाला है।'

फैंस इस दुखद खबर को सुनकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और आलिया और सोनी राजदान को इस समय से हिम्मत से काम लेने की सलाह भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि आलिया भट्ट अपनी फैमली के काफी करीब हैं और इस वक्त आलिया काफी परेशान और दुखी होगी जाहिर है कि अपनो को खोने का दर्द बहुत होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X