Alia Bhatt's Lookalike- आलिया भट्ट की हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर किया धमाका, वीडियो वायरल!

अभिनेत्री आलिया भट्ट की हमशक्ल को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा हो रहा है। हालांकि ये तो अक्सर देखा जाता है कि मशहूर सितारों के हमशक्ल सोशल मीडिया पर नजर आते ही वायरल हो जाते हैं। कई बार सितारे विदेश से भी होते हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो आपको चौकाने के लिए काफी है। दरअसल एक वीडियो में बैंगलोर की एक लड़की तेजी से वायरल हो रही है जिसका नाम रोशनी सोनी है।
इस लड़की ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए हैं और वो हूबहू आलिया भट्ट की तरह लग रहीं हैं। बता दें कि वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं और उनको यूजर्स 'छोटी आलिया' भी कहते हैं।
रोशनी का ये जो वीडियो सामने आया है, इसमें उन्होंने आलिया के आइकॉनिक आइवरी वेडिंग लुक को रीक्रिएट किया। एक अन्य रील में, उसने गंगूबाई काठियावाड़ी की एक पंक्ति पर अभिनय किया।
इसके बाद से ही लोग उनको फॉलो कर रहे हैं और उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि ''आपकी सिर्फ आंखे आलिया जैसी हैं।'' इसके अलावा एक ने लिखा है कि,
''खुद की अपनी पहचान बनाओ'' फिल्म गली बॉय के दौरान आलिया भट्ट के कई हमशक्ल सामने आए थे और वो टिकटॉक पर धमाल कर रहे थे। हालांकि इन पर कभी भी रियल आलिया भट्ट का किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।
फिलहाल इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। आलिया भट्ट की बात करें तो इस वक्त वो प्रेगनेंट हैं और काफी जल्दी उन्होने घर में नन्ही खुशी आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications