इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', संजय लीला भंसाली ने किया ऐलान!

संजय लीला भंसाली की धमाकेदार फिल्में भला किसे पसंद नहीं आती हैं और इस वक्त वो अपनी कई प्रोजेक्ट्स को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी है जो कि रिलीज के लिए तैयार है। इस वक्त इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। जी हां गंगूबाई काठियावड़ी की रिलीज डेट पहले भी सामने आ चुकी थी लेकिन इसको कोरोना वायरस के कारण रिलीज नहीं किया जा सका था।

अब इसकी नहीं रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने लिखा है.. ''एक्सक्लूसिव 'गंगूबाई काठियावाड़ी' नई रिलीज की तारीख: 25 फरवरी 2022...

gangubai kathiawadi, alia bhatt, sanjay leela bhansali, गंगूबाई काठियावाड़ी, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली

संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी- अभिनीत आलिया भट्ट और अजय देवगन- 25 फरवरी 2022 को सिनेमा में रिलीज होगी... इसका वर्ल्ड प्रीमियर यहां होगा प्रतिष्ठित 72वां बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव।''

एक महीने का इंतजार

एक महीने का इंतजार

जी हां फैंस को करीब एक महीने का इंतजार इस फिल्म को लेकर करना होगा। आलिया भट्ट ने फिल्म में गंगूबाई काठियावाड़ी का रियल किरदार निभाया है और काफी पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।

ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र

हालांकि देखना ये है कि इसका दूसरा ट्रेलर मेकर्स के द्वारा रिलीज किया जाता है कि नहीं है? क्योंकि काफी समय हो चुका है। आलिया भट्ट की बात करें तो इस वक्त वो ब्रह्मास्त्र को लेकर भी बिजी हैं और आरआरआर को लेकर उनका नाम चर्चा में हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह के साथ आने वाले समय में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा बनेंगी जिसका ऐलान कुछ महीनों पहले ही हुआ है। ये दूसरी बार होगा जब रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट की दमदार जोड़ी नजर आने वाली है।

शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था

शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था

इसके पहले गली बॉय में दोनों ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। आलिया भट्ट को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी किरदार में जान फूंक देती हैं और यही कारण है कि इतने कम समय में उन्होने इंडस्ट्री में एक अभिनेत्री के तौर पर अपना नाम बना लिया है।

करियर की शुरुआत

करियर की शुरुआत

आने वाले सालों में वो कई शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगी। बता दें कि आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X