इस तारीख से फिर शुरु होगी गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग, आलिया भट्ट करेंगी बड़ा धमाका!
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' हमेशा से किसी ना किसी तरह की मुसीबतों में रही है और इसकी शूटिंग लगातार प्रभावित होती रहती है। गौरतलब है कि हाल ही में कोरोना के दूसरे काल के दौरान लॉकडाउन लगा था और सारी शूटिंग्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसी में आलिया भट्ट की ये फिल्म भी रोक दी गई थी। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है।
पता चला है कि आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 15 जून से शुरु होने वाली है। जहां से फिल्म बंद हुई थी वहीं से इसकी शूटिंग फिर से शुरु होगी। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अनलॉक को लेकर गाइडलाइन्स जारी की थीं जिसमें शर्तों के साथ धीरे धीरे सबकुछ खोलने की बात कही गई थी।

लेकिन आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई और इसके विवादों पर एक नजर डालें तो.. हाल ही में फिल्म के दो राइटर को मुंबई की मझगांव कोर्ट ने समन जारी किया था।

विवादों से नाता
इन सभी को 21 मई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की अपडेट नहीं आई है।

नाम बदलने की मांग
इसके अलावा हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का नाम बदलने की मांग की थी।

छवि खराब होगी
उनका कहना थी कि इससे काठियावाड़ शहर की छवि खराब होगी। खबर है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन, विजय राज, शांतनु महेश्वरी और सीमा पहवा भी अहम किरदारों में हैं।

कैमियो
वहीं, इमरान हाशमी और हुमा कुरैशी कैमियो करते दिखेंगे। फैंस काफी समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि आलिया भट्ट काफी अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।

एक्साइटेड हैं
इसके पहले इस तरह के किरदार में उनको कभी नहीं देखा गया है। आलिया का कहना है कि वो काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications