आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी से आई बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट टीजर?
आलिया भट्ट इस समय अपने कई शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं लेकिन उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी काफी चर्चा में चल रही है। कुछ समय पहले फिल्म से एक खबर आई थी कि इसकी कहानी को कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब सब ठीक हैँ। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि अब इस फिल्म से कुछ अपडेट सामने आएगी। तो आलिया भट्ट के फैंस को लेकर इस समय एक बड़ी खबर चर्चा में चल रही है।
वो ये है कि आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की टीजर कब रिलीज होगा? खबर है कि इस फिल्म का फर्स्ट टीजर संजय लीला भंसाली के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का फर्स्ट टीजर 24 फरवरी को रिलीज होगा। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
संजय लीला भंसाली की फिल्मों को लेकर मशहूर है कि वो काफी धमाकेदार प्रोजेक्ट के साथ वापसी करते हैं और उनकी फिल्म काफी बड़े बजट की होती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर इस फिल्म में दमदार किरदार निभा रहे हैँ। संजय लीला भंसाली की बात करें तो वो काफी जल्दी एक और प्रोजेक्ट ऐलान करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications