रिलीज से पहले 'गंगूबाई काठियावड़ी' कर रही है विरोध का सामना, आलिया भट्ट की फिल्म पर एक और मुसीबत!
संजय लीला भंसाली की फिल्मों को लेकर अक्सर देखा गया है कि किसी ना किसी कारण विरोध का सामने करना पड़ता है। चाहे रामलीला हो, पद्मावत हो या भी गंगूबाई काठियावाड़ी। इस समय आलिया भट्ट की इस फिल्म को लेकर कई तरह के विरोध सामने आ रहे हैं। कमाठीपुरा में इसकी रिलीज से पहले ही प्रदर्शन हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि इसको थिएटर्स में रिलीज नहीं करने देंगे।
कमाठीपुरा में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस फिल्म से कमाठीपुरा की छवि फिर से खराब करने की कोशिश की जा रही है जो कि काफी समय के बाद सही हुई थी। कमाठीपुरा मुंबई में स्थित एक रेड लाइट एरिया है जिसको अंग्रेजों के द्वारा बसाया गया था। ये गंगूबाई काठियावाड़ी पर आधारित है जो कि कमाठीपुरा में रेड लाइड एरिया चलाती थीं। ये रोल आलिया भट्ट कर रही हैं और उनका लुक और एक्टिंग देखकर लोग दंग रह गए हैं।

टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है
इस फिल्म से एक टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैंस काफी बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि इस विरोध प्रदर्शन को लेकर आगे क्या हल निकलकर आता है।

विरोध जाहिर किया
इसके पहले भी गंगूबाई के परिवार ने फिल्म को लेकर विरोध जाहिर किया था जिसको कोर्ट की तरफ से खारिज कर दिया गया था।

दमदार किरदार
फिल्म में आलिया भट्ट माफिया क्वीन के दमदार किरदार में हैं और इसके लिए उन्होने काफी समय से तैयारी की हुई है।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं।

संजय लीला भंसाली
रणबीर कपूर इस फिल्म में दमदार किरदार निभा रहे हैं। संजय लीला भंसाली की बात करें तो वो काफी जल्दी एक और प्रोजेक्ट ऐलान करने वाले हैं।

पहली बार साथ काम कर रही हैं
आलिया पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रही हैं और लोगों का मानना है कि ये आलिया भट्ट की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी।


Click it and Unblock the Notifications