थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी पर धमाका करेगी आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, इतने करोड़ में बिके राइट्स!
काफी समय से चर्चा में चल रही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से इस समय एक दमदार खबर सामने आई है। इस खबर के बाद आलिया भट्ट के फैंस काफी खुश होने वाले हैँ। पता चला है कि गंगूबाई काठियावाड़ी अपने थिएटर रिलीज के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाका करेगी। खबर है कि आलिया भट्ट की इस फिल्म को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ने काफी भारी-भरकम रकम देकर खरीदा है।
हालिया जानकारी के मुताबिक गंगूबाई काठियावाड़ी के डिजिटल राइट्स 70 करोड़ रुपए में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचे गए हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में इसको लेकर दावा किया गया है। इसके अलावा खबर है कि संजय लीला भंसाली अपना डिजिटल डेब्यू भी करने वाले हैं जिसमें आलिया भट्ट को लेने का मन वो बना रहे हैं। दरअसल संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज.. हीरामंडी में भी आलिया भट्ट का नाम लगातार सामने आ रहा है।

डिजिटल डेब्यू
खबरों की मानें तो संजय लीला भंसाली आलिया भट्ट के अलावा भी एक बड़ी एक्ट्रेस को कास्ट कर सकते हैं। इसको लेकर चर्चा हो रही है।
Recommended Video

बड़ी एक्ट्रेस
बीच में खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित व दीपिका जैसी बड़ी एक्ट्रेस में से किसी एक को साइन किया जा सकता है।

बैजू बावरा प्रोजेक्ट
वैसे बता दें हीरामंडी व गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा भी भंसाली का बैजू बावरा प्रोजेक्ट भी है। जिसकी स्टारकास्ट का ऐलान होना बाकी है।

2021 में रिलीज
गंगूबाई काठियावाड़ी इस साल 2021 में रिलीज होने वाली है और इसकी शूटिंग महामारी के कारण पूरी होने में देरी हुई है।

ब्रह्मास्त्र
आलिया भट्ट इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में चल रही है जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ बड़ा धमाका करती नजर आने वाली हैं।

इंशाल्लाह
इसके अलावा खबर आई थी कि संजय लीला भंसाली एक बार फिर से इंशाल्लाह को लेकर काम कर रहे हैं और इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शाहरुख खान नजर आएंगे।
Ganapath- टाइगर श्रॉफ की गणपत से लीड एक्ट्रेस को लेकर आई बड़ी अपडेट? उछल पड़ेंगे फैंस!


Click it and Unblock the Notifications