धमाकेदार FIRST LOOK: 11 मई की बुकिंग कर लीजिए, फर्स्ट डे फर्स्ट शो
आलिया भट्ट स्टारर राज़ी से आलिया का पहला लुक आज उनके जन्मदिन पर बाहर आ चुका है। फिल्म से एक नहीं दो तस्वीरें बाहर आई हैं और ये तय है कि आलिया भट्ट एक बार फिर धमाका करने वाली हैं।
पहली तस्वीर में जहां, आलिया बुर्का पहने दिख रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो अक्खड़ और स्ट्रॉन्ग महिला के किरदार में ट्रैक सूट में नज़र आ रही हैं। फिल्म में आलिया का रोल भी दोहरी परत का है।

फिल्म में आलिया एक कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसकी शादी एक पाकिस्तानी जासूस से हो जाती है। उनके पति की भूमिका में विक्की कौशल हैं। लेकिन आलिया भी फिल्म में एक जासूस बनी हैं।
फिल्म 11 मई को रिलीज़ हो रही है और अभी से फिल्म का प्लॉट सबका ध्यान खींच रहा है। ऐसे में आप भी फिल्म की रिलीज़ डेट याद रखिए और पहले दिन, पहले शो का टिकट याद से कटवा लीजिएगा।
ये फिल्म असल में हरिंदर एस सिक्का की किताब सहमत से प्रेरित है। फिल्म का प्लॉट जानने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म वाकई काफी दिलचस्प होगी। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो फिल्म की एक लाइन में स्क्रिप्ट सुनकर ही हां बोल दी थी।
फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल मुख्य भूमिका में है और फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं मेघना गुलज़ार। मेघना की आखिरी पिल्म तलवार लोगों को बेहद पसंद आई थी। राज़ी को प्रोड्यूस कर रही है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स।
जानिए बॉलीवुड की आने वाली महिला प्रधान फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications

