बेटी के जन्म के बाद आलिया के फैंस के लिए गुड न्यूज़, मां बनने के बाद रिलीज हो रही है पहली फिल्म

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म 'Heart of stone' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म के रिलीज होने की डेट भी सामने आ चुकी है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। फिल्म के इस वीडियो में स्टार्स का फर्स्ट लुक भी रिवील हुआ है जिसमें गैल गैडोट, जेमी डॉर्नन के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। बॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग का सिक्का जमाने के बाद आलिया भट्ट की यह पहली हॉलीवुड फिल्म है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ आलिया की अपने पति रणबीर कपूर के साथ जोरदार टक्कर भी होने वाली है।
रिलीज डेट की हुई घोषणा :
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस फिल्म के रिलीज से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। हॉलीवुड फिल्म 'Heart of stone' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मुख्य किरदार हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडोट निभा रही हैं। वहीं जेमी डोर्नन, सोफी ओकोनेडो, मैथियस श्वेघोफर जैसे कलाकारों के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन टॉम हार्पर ने किया है। फिल्म में आलिया भट्ट भारतीय लड़की किया धवन का किरदार निभा रही है। फिल्म का जो फुटेज सामने आया है, उसमें ब्राउन रंग का जैकेट पहनी आलिया भट्ट किसी को ग्रिट करने के लिए अपना ग्लास ऊपर उठाती नजर आ रही हैं।
पति रणबीर कपूर से टक्कर :
आलिया भट्ट की 'Heart of stone' जिस दिन ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी, उसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म 'एनीमल' भी सिनेमा घरों में दस्तक देगी। यह दिन पूरे कपूर खानदान के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि एक तरफ बहू आलिया की हॉलीवुड डेब्यू इस दिन रिलीज होने वाली है वहीं सुपरहिट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद परिवार के बेटे रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' भी उसी दिन रिलीज होगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यह देखना होगा कि क्या दोनों में से किसी फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव होता है या अपने तय दिन ही दोनों फिल्में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications













