फरहान अख्तर की फिल्म में आलिया भट्ट की एंट्री? गर्ल गैंग के साथ फिर बनेगी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा!'
कुछ समय से कोरोना महामारी के कारण जिस इंडस्ट्री की चमक धमक पूरी तरह से फीकी पड़ गई थी और वो इंडस्ट्री काफी तेजी से पटरी पर लौटती नजर आ रही है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक के बाद कई धमाकेदार फिल्मों का ऐलान हो रहा है। ऐसे में आलिया भट्ट की एक फिल्म को लेकर खबर सामने आई है जो कि उनके फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है।
खबर है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में अभिनेता फरहान अख्तर के साथ काम करने वाली हैँ। मजे की बात ये है कि फिल्म काफी शानदार साबित होगी क्योंकि इसको जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की तर्ज पर बनाया जाएगा। फर्क इतना होगा कि उस फिल्म में लड़कों का टूर दिखाया गया था और इस फिल्म में गर्ल गैंग धमाका करती दिखेगी। इस खबर के सामने आने के बाद काफी चर्चा है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











