टाइगर श्रॉफ की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में आलिया भट्ट की धमाकेदार Entry- ऐसा होगा रोल
गली ब्वॉय में फिर से अपने धमाकेदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि वो टाइगर श्रॉफ की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का हिस्सा बन गईं हैं और इस फिल्म में वो पहली बार टाइगर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा ये भी पता चला है कि फिल्म में वो एक फनी सॉंग करती हुई नजर आने वाली है। इसका मतलब ये है कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर की राधा तेरी चुनरी के बाद आलिया भट्ट इस फिल्म में भी बिजली गिराने आ रहीं हैं।
इस खबर के बाद लोगों को दोगुना उत्साह है और फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आलिया भट्ट ने भी स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरुआत की थी। इस फिल्म का प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले करण जौहर, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता कर रहे हैं।

यह फिल्म साल 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल है। अब इस फिल्म के सीक्वल से चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और तारा सुतारिया डेब्यू करने जा रही हैं। देखना होगा कि क्या इस फिल्म से इन दोनों को भी अच्छी शुरुआत मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications