लॉकडाउन के बीच मम्मी पापा से मिलने पहुंची आलिया भट्ट, इमोशनल मुलाकात
इस समय लॉकडाउन के बीच लोग अपने परिवारों से दूर हैं और अब लॉकडाउन के नियम तोड़ते हुए आलिया भट्ट, अपने माता पिता महेश भट्ट और सोनी राज़दान से मिलने आईं। महेश भट्ट ने मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया।
महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि आलिया हमारी बिल्डिंग से कुछ दूर आगे ही रहती हैं और वो हमसे मिलने कुछ ही दिन पहले आई थी। लेकिन उसने सारे नियमों का पालन किया।

महेश भट्ट ने बताया कि हमारी उम्र का ख्याल करते हुए आलिया हमारे सामने काफी दूर बैठी रही। वो मास्क और ग्लव्स पहन कर आई थी जिससे कि हमें कोई परेशानी ना हो।
मुझे ये देखकर खुशी हुई कि मेरी बेटी अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियां कितने अच्छे से निभा रही है। साथ ही ये देखना अपने आप में भावुक अनुभव है कि जो आपने अपने बच्चों को सिखाया है अब वही बातें आपके बच्चे आपको सिखा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












