रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट नहीं मना पाएंगी बर्थडे, जन्मदिन का जश्न कैंसिल- अकेले में ही होगा सेलिब्रेशन!

आलिया भट्ट का 15 मार्च को बर्थडे हैं। चंद दिन बाकि हैं और आलिया 28 साल की हो जाएंगी। आलिया के जन्मदिन से पहले ही फैंस उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तमाम फोटोज शेयर करने लगे हैं। वहीं गूगल पर भी आलिया भट्ट बर्थडे प्लान सर्च होने लगा है। तो आपको बता दें इस बार आलिया भट्ट का बर्थडे प्लान कैंसिल हो सकता है।

आलिया भट्ट का 28वां बर्थडे शायद न मने, ये करीब करीब तय हो गया है। वजह है रणबीर कपूर। जी हां, हाल में ही रणबीर कपूर कोरोनावायरस की चपेत में आए हैं, इसके बाद वह सेल्फ क्वारंटाइन में हैं। ऐसे में बॉयफ्रेंड के बिना वह अपना बर्थडे मनाने की सोच भी नहीं सकतीं।

Alia Bhatt

वहीं दूसरी वजह हैं कि आलिया भट्ट खुद सेल्फ क्वारंटाइन में हैं, 15 मार्च तक उनका आइसोलेशन का समय भी खत्म नहीं होगा। संजय लीला भंसाली की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसके बाद गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग भी रुक गई है। इस फिल्म का हिस्सा आलिया भी थीं और भंसाली के टच में भी, इसीलिए आलिया ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन किया है।

आलिया भट्ट की कोरोना रिपोर्ट

आलिया भट्ट की कोरोना रिपोर्ट

मंगलवार को आलिया भट्ट की भी कोरोना रिपोर्ट सामने आईं, जिसमें उनका कोविड19 टेस्ट नेगेटिव आया। फिलहाल वह कोरोना की चपेत से दूर हैं लेकिन उन्हें क्वारंटाइन रहना होगा।

15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन

15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन

इस बार आलिया भट्ट के जन्मदिन का ग्रैंड सेलिब्रेशन की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर आलिया के लिए कुछ खास करने वाले हैं। लेकिन इस बीच उन्हें कोरोना हो गया।

 आलिया भट्ट के बर्थडे पर देंगे रणबीर कपूर ये सरप्राइज

आलिया भट्ट के बर्थडे पर देंगे रणबीर कपूर ये सरप्राइज

मीडिया गलियारों में खबरें हैं कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट के लिए गिफ्ट सोच लिया है। खबरें हैं कि आलिया भट्ट के जन्मदिन पर फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट का ऐलान हो सकता है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय समेत कई स्टार्स हैं।

आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग भी रुक गई

आलिया भट्ट की फिल्म की शूटिंग भी रुक गई

भंसाली को कोरोना होने के बाद गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी है। फिल्म की एक्ट्रेस आलिया को सेल्फ आइसोलेशन में जाना पड़ा। बताया जा रहा था कि अजय देवगन भी शूटिंग को ज्वाइन करने वाले थे।

 क्या अकेले सेलिब्रेट करेंगी आलिया अपना बर्थडे

क्या अकेले सेलिब्रेट करेंगी आलिया अपना बर्थडे

मुंबई में तेजी से कोरोना अपने पांव फिर से पसार रहा है। रोजाना महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस भी आ रहे हैं। ऐसे में फिर से तालाबंदी भी हो रही है। संभव हैं कि आलिया भट्ट को इस बार अपना जन्मदिन अकेले में ही सेलिब्रेट करना पड़े।

ब्रह्मास्त्र रिलीज डेट: इंतजार खत्म, आलिया भट्ट के बर्थडे पर रणबीर कपूर फैंस को देंगे ये शानदार गिफ्ट!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X