मालदीव्स से आलिया भट्ट की बिकीनी Pics हो रही हैं वायरल, आपने देखी?

लगभग पूरा बॉलीवुड मालदीव्स की यात्रा कर चुका है। और अब आखिरकार, मालदीव्स पहुंची हैं आलिया भट्ट। आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव्स में छुट्टियां मना रही हैं। उनका साथ दे रही हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर। मालदीव्स से आलिया ने अपनी कुछ बिकीनी तस्वीरें भी शेयर कीं।

इन तस्वीरों में आलिया बेहद शानदार लग रही हैं और उनकी तस्वीरें फिलहाल इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि 2020 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की अफवाहें तेज़ी से फैली थीं।

alia-bhatt-s-bikini-clad-pics-from-her-maldives-holiday-are-breaking-the-internet

अगर काम की बात करें तो आलिया भट्ट, तेज़ी से संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग पूरी कर रही हैं। एस एस राजामौली के साथ आलिया RRR के लिए अपना कैमियो शूट कर चुकी हैं। अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।

ऐसे में अब आलिया अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने जा चुकी हैं। और उनकी तस्वीरें देखकर ये साफ है कि वो काफी इंजॉय कर रही हैं।

करियर की शुरूआत से सुपरहिट

करियर की शुरूआत से सुपरहिट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्होंने इतनी छोटी उम्र में इतना ऊंचा मुकाम पाया। 2012 में स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया ने जितनी भी फिल्मों में काम किया है उनमें अपनी एक्टिंग से लोहा मनवा दिया है।

चाइल्ड आर्टिस्ट थीं आलिया

चाइल्ड आर्टिस्ट थीं आलिया

आपको बता दें कि आलिया जब 6 साल की थीं, तब उन्होने संघर्ष (1999) में उन्होंने प्रिटी जिंटा के बचपन का रोल निभाया था।

भंसाली ने कर दिया था रिजेक्ट

भंसाली ने कर दिया था रिजेक्ट

बहुत कम ही लोग जानते हैं कि आलिया ने संजय लीला भंसाली की ब्लैक के लिए रानी मुखर्जी के बचपन के किरदार का ऑडीशन दिया था। लेकिन भंसाली का कहना था कि आलिया ब्रिलियंट हैं और ये छोटा सा किरदार उनकी शुरूआत के लिए सही नहीं है।

स्टूडेंट बनने के लिए ऑडीशन

स्टूडेंट बनने के लिए ऑडीशन

स्टारकिड होते हुए भी आलिया भट्ट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के लिए आलिया के साथ ही करीब 400 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था।

बेहतरीन अभिनय से छोड़ी छाप

बेहतरीन अभिनय से छोड़ी छाप

आलिया ने जैसे जैसे फिल्मों में आगे बढ़ना शुरू किया वैसे वैसे उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती गईं। हर किरदार को कैसे निभाना है, कैसे जीना है ये आलिया को अच्छी तरह से पता है।

करियर ने लगाई छलांग

करियर ने लगाई छलांग

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद आलिया की कुछ फिल्में ऐसी आईं जिनसे वो छा गईं। उड़ता पंजाब, डियर ज़िंदगी, हाइवे, कपूर एंड संस ऐसी फिल्में हैं जिनसे उनके करियर ने छलांग मारी है।

हाईवे ने बदल दी दिशा

हाईवे ने बदल दी दिशा

2014 में आई उनकी फिल्म 'हाईवे' में किए काम के लिए आलिया की काफी तारीफ की जाती है। आलिया ने फिल्म में अपने किरदार वीरा के हर शेड को बखूबी उतारा, भले ही उनके किरदार की रेंज बहुत सीमित रखी गई।

कंट्रोवर्सी में घिरी

कंट्रोवर्सी में घिरी

आपको बता दें कि आलिया भट्ट के पास भारत की नागरिकता नहीं है क्योंकि आलिया की मां सोनी राजदान ब्रिटिश हैं उनके पास वहां की नागरिकता है।

Performer of the year

Performer of the year

2019 के वोग वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में उन्हें गली बॉय के लिए बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिल चुका है।ज़ोया अख्तर की इस फिल्म में वो सफीना के किरदार में नज़र आई थीं जो रणवीर सिंह के किरदार मुराद की गर्लफ्रेंड थीं।

गंगूबाई का इंतज़ार

गंगूबाई का इंतज़ार

अब आलिया भट्ट की वापसी होनी है संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ। ये फिल्म आलिया के लिए अग्निपरीक्षा की तरह होगी। गंगूबाई, दीवाली पर रिलीज़ किए जाने का प्लान है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X