कैमरा देख बॉडीगार्ड पर भड़की आलिया भट्ट, लोगों ने कहा- फ्लॉप रणबीर का असर Video
बॅालीवुड के सबसे शांत कलाकार की बात की जाए तो इसमें आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया भट्ट का हमेशा से खुश मिजाज चेहरा कैमरे पर कैद हुआ है। लेकिन इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां पर पहली बार आलिया को इस तरह भड़कते हुए देखा गया।
हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों का ये कहना है कि आलिया के इस बदलते व्यवहार की वजह रणबीर कपूर हैं। वह उन्हीं की तरह बनती जा रही हैं।

आलिया अपने इस वीडियो में बॅाडीगार्ड को बुरी तरह डांट रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आप देखेंगे कि आलिया अपने फिल्म के सेट पर पहुंचती हैं तभी ऐसा कुछ होता है कि उनका ध्यान सीधे बॅाडीगार्ड पर चला जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











