शादी के 2 साल बाद सास बहू के रिश्ते में आई दरार! नीतू कपूर ने आलिया संग किया ऐसा बर्ताव, वीडियो उड़ा देगा होश

Alia Bhatt

Alia Bhatt rift with mother in law Neetu Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। जब से आलिया भट्ट की शादी हुई है तब से आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर तमाम सितारों को एक साथ देख गया।

सोशल मीडिया पर छाया आलिया का ये वीडियो
इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां कभी तो सितारे इन खास पलों को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूरा कपूर परिवार साथ में तस्वीरें खिंचवाता नजर आ रहा है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख अच्छों-अच्छों के होश उड़ गए हैं।

नीतू कपूर ने किया आलिया को इग्नोर
जी हां, हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया को मां नीतू कपूर को लेने के लिए भेजते हैं। वहीं पति का कहना मान आलिया भागती हुई सास नीतू कपूर को लेने के लिए जाती हैं, लेकिन जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि नीतू कपूर आलिया को पूरी तरह से इग्नोर कर देती हैं और वह बिना आलिया से बात करे आगे निकल जाती हैं। वहीं आलिया भी यह देख अपने कदम रोकने लगती हैं।

वीडियो को देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
ताहिर नाम के सोशल मीडिया एकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से छा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आखिर सास सास होती है। वहीं दूसरे ने कहा- सास ने आखिर अपने रंग दिखा दिए। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-यह तो एक तरह के आलिया की पब्लिक इनसल्ट है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X