आलिया भट्ट ने बताया, शादी से पहले ही क्यों रहना पड़ा रणबीर कपूर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में
आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुट गई हैं और इस दौरान वो अपनी नई ज़िंदगी के बारे में खूब खुलासे कर रही हैं। यानि कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी। मिसेज़ रणबीर कपूर बनने के बाद वाली ज़िंदगी। इस दौरान, आलिया ने मिसेज़ रणबीर कपूर बनने से थोड़े महीनों पहले वाली ज़िंदगी के बारे में बात की। वो समय जब वो रणबीर कपूर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं।
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और रणबीर कपूर, शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसका कारण ये था कि वो दोनों काफी पहले ही शादी करना चाहते थे और सब कुछ प्लान हो चुका था लेकिन फिर कोरोना लॉकडाउन लग गया और सब कुछ टल गया।
Recommended Video

लेकिन वो दोनों साथ में रहने का प्लान पोस्टपोन नहीं करना चाहते थे और इसलिए कोरोना के दौरान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के घर वास्तु में शिफ्ट हो गईं। इस दौरान दोनों ने इस बात का एलान नहीं किया लेकिन जैसे ही आलिया, रणबीर के साथ शिफ्ट हुईं, उनकी और रणबीर की ढेर सारी तस्वीरें वायरल हो चुकी थीं। बाद में आलिया की मां सोनी राज़दान ने ये पुष्टि की थी कि आलिया उनके साथ नहीं रह रही हैं।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनों ने ही इस बात का खुलासा काफी बाद में किया था। हालांकि, कैमरों ने उन्हें पहली बार काफी पहले साथ में कैद किया था जहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के घर उनसे मिलने गए थे और किसी खूफिया कैमरे में उन्हें कैद किया था। दोनों की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद रणबीर ने स्वीकार किया था कि आलिया उनके लिए काफी खास हैं।

शादी के बारे में भी खुलासे
पिछले कुछ दिनों में अलग अलग इंटरव्यू के दौरान, आलिया भट्ट, अपने और रणबीर कपूर के रिश्ते के बारे में कई खुलासे कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट ने अपनी और रणबीर की शादी के दौरान की भी ढेर सारी बातें, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर शेयर की थीं। आलिया ने बताया, शादी से ठीक पहले, उन्होंने और रणबीर कपूर ने एक साथ लंच किया और ये लंच खास था क्योंकि बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर ये उनका आखिरी लंच था। दोनों ने एक दूसरे को बॉयफ्रेंड - गर्लफ्रेंड के तौर पर गुड बाय कहा और फिर सात फेरे लेने मंडप पहुंच गए।

शादी में इमोशनल होकर रो दिए रणबीर
करण जौहर ने भी अपने चैट शो में रणबीर और आलिया की शादी के बारे में कुछ खुलासे किए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर को कभी भी रोते नहीं देखा है। जब उन्होंने शादी में देखा कि रणबीर की आंखों में आंसू हैं तो वो हैरान रह गए। उन्होंने आस पास देखा, हर कोई इमोशनल था। आलिया की बहन शाहीन रो रही थीं, उनकी दोस्त आकांक्षा रो रही थीं। करण जौहर ने बताया कि वो खुद भी इमोशनल होकर रोने लगे।

सब इमोशनल लेकिन हंसती रहीं आलिया
जब आलिया भट्ट को पता चला था कि शादी के बाद रणबीर कपूर रोने लगे तो उन्हें काफी हंसी आई। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के दौरान काफी लोग रो रहे थे लेकिन उन्हें इस बात पर हंसी आ रही थी। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि सब इतने इमोशनल क्यों थे। क्योंकि मैं अपने घर में ही शादी कर रही थी। मैं उस घर में काफी समय से रह रही थीं। मुझे सात फेरे लेकर वहीं रहना था। मुझे कहीं शिफ्ट नहीं होना था।

दोस्तों पर भी कसे गए ताने
करण जौहर ने रणबीर और आलिया की शादी के बारे में एक और खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान, महेश भट्ट ने एक मज़ेदार कमेंट किया। उन्होंने आलिया की दोस्तों को देखते हुए कहा कि ये सारी इतने अजीब चेहरे बनाकर क्यों बैठी हैं। ये सुनकर आलिया हैरान रह गईं। फिर उन्होंने अपनी दोस्तों को डिफेंड करते हुए कहा वो सब बस खुश थे। करण जौहर ने बताया कि पूजा भट्ट ने भी महेश भट्ट को डांट लगाते हुए कहा, ऐसा कुछ नहीं है। हर कोई नॉर्मल है।

आराम से थे रणबीर, जल्दी में थीं आलिया
रणबीर की आदत के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने अपनी शादी के बारे में बताया कि रणबीर कपूर बहुत पूजा पाठ वाले इंसान हैं। शादी के दौरान भी वो एक एक रस्म, एक एक मंत्र सुन रहे थे और समझ रहेे थे। यहां तक कि उन्हें जो नहीं समझ आ रहा था, वो रूक रूक कर पंडित जी से पूछ भी रहे थे। जबकि आलिया को शादी जल्दी खत्म करनी थी क्योंकि उन्हें डूबते सूरज के साथ अपनी तस्वीरें खिंचवानी थीं और उनकी डिमांड को ध्यान में रखते हुए पंडित जी जल्दी जल्दी पूजा भी करवा रहे थे। लेकिन रणबीर ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आलिया को कुछ समझाइए।

बनेंगी आलिया भट्ट कपूर
आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया है कि वो जल्दी ही कानूनी तौर पर अपना नाम आलिया भट्ट कपूर करने जा रही हैं। हालांकि, स्क्रीन पर वो आलिया भट्ट ही रहना चाहेंगी। आलिया ने बताया कि पासपोर्ट पर वो अपना नाम आलिया भट्ट कपूर करवाएंगी क्योंकि जब भी पूरा कपूर परिवार एक साथ छुट्टी मनाने बाहर जाता है तो केवल उनके पासपोर्ट पर कपूर नहीं लिखा होता है और आलिया को इससे Left Out महसूस होता है।

14 अप्रैल को लिए सात फेरे
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए। उन्होंने रणबीर कपूर के घर वास्तु में ही अपनी शादी की रस्में पूरी की और ये केवल घरवालों के लिए निजी समारोह था। इसके कुछ महीनों बाद हाल ही में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। फैन्स, कपूर जूनियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
