आलिया भट्ट ने खोले अपने बारे में सबसे दिलचस्प राज, कर सकती हैं अपने सपनों को कंट्रोल

आलिया भट्ट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए वे खुद से जुड़ी तमाम चीजें शेयर करती रहती हैं. आलिया ने कुछ समय पहले ही अपने बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं. आलिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने 30 साल की होने पर अपने बारे में कुछ खास फैक्ट्स बताए. बता दें कि हाल ही में आलिया ने लंदन में अपना बर्थडे काफी खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. एक्ट्रेस इन दिनों बेटी की परवरिश के साथ साथ वर्कफ्रंट में भी वापसी कर चुकी हैं. यहां जानिए आलिया के बारे में कुछ दिलचस्प बातें:
आलिया काफी मेसी हैं. सेलिब्रिटी होने के नाते उन्हें लोगों से घिरे रहना पड़ता है लेकिन जब कोई उनके कंधे पर थपथपाता है तो उन्हें इससे चिढ़ होती है।
आलिया भट्ट एक एंटरप्रन्योर भी हैं. उनका कपड़ों का एक ब्रांड है, जिसका नाम एड-ए-मम्मा है. उन्हें विंडो शॉपिंग बिल्कुल भी पसंद नहीं है पर वह ऑनलाइन खरीदारी में बहुत अच्छी हैं.
इतनी बेहतरीन एक्टर होने के बावजूद आलिया नहीं जानतीं कि आंख कैसे मारना है. इसके अलावा, वह अपनी बहन शाहीन भट्ट से अजीबोगरीब सवाल पूछती हैं और उम्मीद करती है कि उनके पास उन सभी के जवाब होंगे.
जब वह परेशान, चिड़चिड़ी या गुस्से में होती हैं तो 'फ्रेंड्स' के एपिसोड देखना पसंद करती हैं. आलिया भट्ट के लकी नंबर 6, 9, 1 और 8 हैं.
आलिया भट्ट के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प बात है जो शायद ही किसी को पता हो. वह कभी-कभी अपने सपनों को कंट्रोल कर सकती हैं. उन्हें 'निक्टोफोबिया' भी है जिसमें इंसान को अंधेरे से डर लगता है.
जब आलिया छोटी थीं तो उन्हें मेहंदी और उसकी महक काफी पसंद थी. हालांकि अपनी शादी के दिन मेहंदी लगवाते हुए वह काफी बोर हो गई थीं.


Click it and Unblock the Notifications