जब आलिया भट्ट को पता चला कि रणबीर कपूर के साथ हो गई हैं प्रेग्नेंट, तो बुरी तरह रोने लगी एक्ट्रेस और फिर...

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Raha Kapoor

जब एक महिला मां बनती है तो यह उसके लिए काफी अहम पल होता है। पहली बार जब इस खुशखबरी का पता चलता है तो इसका रिएक्शन जिंदगी भर उनकी यादों में समय रहता है। बता दे की बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी हसीनाएं ऐसी है जिन्होंने प्रेगनेंसी के आखिरी दिन तक भी अपने बेबी बंप के साथ में काम किया है।

आज हम आपको बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री आलिया भट्ट के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने पहले शादी और फिर शादी के 2 महीने बाद ही अपने फ्रेंड्स को प्रेगनेंसी की खबर दे दी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि जब उन्हें खुद पता चला कि वह मां बनने वाली है तो उनका क्या रिएक्शन था?आज हम आपको यही बताने वाले हैं।

6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने अपनी बेटी को जन्म दिया और इसका नाम राहा रखा। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि अपनी प्रेगनेंसी के बारे में उन्हें कब पता चला और यह सुनने के बाद में वह बुरी तरीके से रोने क्यों लग गई थी?

वैसे तो आलिया भट्ट को शुरू से ही उनकी एक्टिंग के लिए काफी पसंद किया गया है। लेकिन जब शादी के 2 महीने के अंदर ही उन्होंने प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट की तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब हाल ही में न्यूज़ 18 के साथ बातचीत के दौरान एक मां के तौर पर आलिया भट्ट ने अपने उस दिन को याद किया।

आलिया भट्ट ने बताया कि जब उन्हें अपनी प्रेगनेंसी के बारे में पहली बार पता चला तो वह रोने लग गई थी। वह तब सेट पर थी और जब उन्हें अपनी प्रेगनेंसी को लेकर पता चला तो उन्होंने बताया कि मैं सेट पर थी और रोने लग गई थी। यह खुशी के आंसू थे। जब आलिया से बेटी को पहली बार देखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल जादू जैसा था।

आलिया भट्ट ने बताया की बेटी के जन्म के बाद उनका मॉर्निंग रूटीन भी बदल गया। उन्होंने कहा कि अब ऐसा होता है कि राहा आ जाती है और हमें जगा देती है। हमारी सुबह उसके चेहरे को देखने के साथ होती है और हम उसको जोर से गले लगा लेते हैं।

अगर हम आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्दी ही मोस्ट अवेटेड फिल्म जिगरा में देखा जाने वाला है। इस फिल्म को 11 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने भी बास्केटबॉल खेलने सीखा और कई सीन में उन्हें ऐसे खेलते हुए भी देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X