आलिया भट्ट : अब मैं 25 साल की हो गई हूं, बच्चों के नाम भी सोच रही हूं
Recommended Video

आलिया भट्ट को भले ही अभी भी काफी कम उम्र का समझा जाता है और उन पर जोक भी बनाए जाते है। कहा जाता है कि उनको दुनिया में क्या हो रहा है इसका कुछ पता ही नहीं है। फिर भी आलिया बॉलीवुड का सबसे बड़े एक्टर्स में से एक है और एक के बाद बाद एक अच्छी फिल्में देती हैं।
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान आलिया ने कुछ ऐसा कहा जिसको सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल आलिया बात कर रही थी और अचानक उनके मुंह से निकला कि उन्होने तो अपने बच्चों के नाम तक सोच लिए है।

जी हां दरअसल आलिया एक आम इंसान की तरह कह रही थी कि हर इंसान पहले से ही अपने बच्चों के नाम सोच लेता है वैसे मैने भी सोच लिए है। आलिया बोली की अब तो मेरी फैमिली भी मुझे बच्ची नहीं मानती है और मैं जब से 25 साल की हुई हूं मैने अपने बच्चों के बारे में सोचना शुरु कर दिया है।
आलिया भट्ट की बात करें तो वो काफी सारी हिट फिल्में देती है और बड़ी बात तो ये है कि वो कई तरह के कैरेक्टर निभा चुकी है और हर कैरेक्टर में जबरदस्त अभिनय करती हुई नजर आती है।
आलिया की हालिया रिलीज फिल्म राजी की बात करें तो फिल्म में उनके अभिनय को सराहा जा रहा है और फिल्म काफी ज्यादा चल रही है। इस फिल्म के रिलीज के साथ फिल्म को देखने वाले आलिया की तारीफ करते नहीं थक रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











