..................... Alia Bhatt reveals she has been diagnosed with ADHD and social anxiety Alia Bhatt Illness - Hindi Filmibeat

Alia Bhatt को हुई गंभीर बीमारी, एक्ट्रेस ने दवाई लेने से किया मना, पब्लिक इवेंट में जाते ही होती है ये दिक्कत

Alia Bhatt

Alia Bhatt Illness: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी बीमारियों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें ADHD और एंग्जायटी की प्राॉब्लम है और इस वजह से उनकी मानसिक सेहत पर कितना असर पड़ रहा है, इसके बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो इससे निपटने के लिए क्या कर रही हैं।

आलिया भट्ट को है ये बीमारी

लेखक और पॉडकास्ट होस्ट जय शेट्टी के साथ बातचीत में, आलिया ने बताया कि वह सोशल सिचुएशन से कैसे निपटती हैं, ADHD का उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या असर पड़ता है और उन्होंने अपनी स्थिति के लिए दवा ना लेने का ऑप्शन क्यों चुना है।

बीमारी से निपटना हुआ आसान

आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि तीन दिनों तक प्रोफेशनल टेस्ट से गुजरने के बाद उन्हें ADHD और एंग्जायटी के बारे में पता चला। उन्होंने बताया- "मैंने तीन दिनों तक प्रोफेशनल टेस्ट किया, इसमें रैंडम पर्सनैलिटी क्विज हुआ और मुझे ADHD और एंग्जायटी डायगनोस हुआ। मुझे खुशी हुई क्योंकि मेरे ADHD डायगनोसिस ने मुझे जानकारी दी। जानकारी की कमी मुझे सबसे ज्यादा परेशान करती है और मैं हमेशा क्लैरिटी और आराम की तलाश में रहती हूं। मैं बदलाव के बहुत खिलाफ हूं। लेकिन एक बार जब मुझे इन चीजों के बारे में पता चला, तो इनसे निपटना बहुत आसान हो गया।"

सोशल इवेंट में होती है दिक्कत

आलिया भट्ट ने बताया- "सोशल इवेंट में, मेरा शरीर शारीरिक रूप से रिएक्ट करता था। मैं गर्म होने लगती थी। मुझे फोकस करने में भी मुश्किल होती थी, मेरा ध्यान इधर-उधर भटकता रहता था। इसी तरह की चुनौतियों का सामना करने वाले दूसरे लोगों की कहानियां सुनने से मुझे अपने स्ट्रगल के बारे में बोलने की हिम्मत मिली।"

शाहीन ने दिया साथ

आलिया भट्ट ने एडीएचडी और चिंता के लिए दवा नहीं लेने का फैसला किया है। वह सेल्फ अवेयरनेस और कोपिंग टेक्निक के जरिए अपने मेंटल हेल्थ को मैनेज खुद करना पसंद करती हैं। आलिया ने यह भी बताया कि इस जर्नी में उनकी बहन शाहीन ने उनका बहुत साथ दिया और उन्हें इंस्पायर भी किया।

मल्टीटास्कर होने के झेलने पड़े नुकसान

आलिया भट्ट ने माना कि वह एक बेहतरीन मल्टीटास्कर होने पर खुद पर गर्व करती थीं, लेकिन समय के साथ, उन्हें एहसास हुआ कि बहुत सारे कामों को एक साथ करने से उन पर बुरा असर पड़ता है। उन्हें भूलने की बीमारी और मानसिक थकान का अनुभव होने लगा।

आलिया भट्ट ने बताया कि हॉलीवुड और बॉलीवुड की ए-लिस्ट हस्तियों को इसी तरह के स्ट्रगल के बारे में खुलते हुए देखकर उन्हें अकेलापन कम महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी कहानियों को सुनने से उन्हें यह समझने में मदद मिली कि मेंटल हेल्थ से जुड़ी दिक्कतें लोगों की समझ से कहीं ज्यादा आम हैं।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X