Met Gala में प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे की थी आलिया भट्ट की मदद, एक्ट्रेस ने खुद किया मजेदार खुलासा

Met Gala 2023: आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में इंडियन डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा डिजाइन किए गए एक सफेद गाउन को पहनकर अपनी शानदार शुरुआत की। बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट में रेड कार्पेट पर चलीं। जहां प्रियंका कई बार अपने लुक्स से सबको चौंका चुकी हैं, वहीं आलिया पहली बार इस इवेंट में शिरकत करने वाली थीं।
मेट गाला से पहले आलिया- प्रियंका की मजेदार बातचीत
एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो में, आलिया ने इवेंट में एंट्री लेने से पहले प्रियंका के साथ हुई मजेदार बातचीत का खुलासा किया। आलिया ने कहा, "बात ये है कि मैं सोशली बहुत अजीब और शर्मीली हूं। यह बहुत अजीब है कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, फिर भी ऐसी हूं। लेकिन सब जानते हैं कि स्टेज, स्पॉटलाइट, जो कुछ भी हो वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। प्रियंका और मैं कल इसके बारे में बात कर रहे थे।"
आलिया ने आगे बताया, "प्रियंका काफी कैजुएल थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अंदर आकर बस मुझ ढूंढ लेना। मैंने कहा, बिल्कुल.. क्योंकि आपको ही मुझे बाथरूम में ले जाना होगा। मैं खुद नहीं जा पाऊंगी।"
आलिया का मेट गाला डेब्यू
इसके अलावा आलिया ने अपनी ड्रेस को लेकर भी बातें की थीं और उन्होंने बताया कि उनके गाउन को 1 लाख मोतियों से बनाया गया है। इस साल आलिया ने मेट गाला में डेब्यू किया.. इस दौरान एक्ट्रेस ने डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ बॉलरूम व्हाइट पर्ल गाउन पहना था। आलिया को अपने फैशन के लिए हर किसी से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है।


Click it and Unblock the Notifications