..................... Alia Bhatt reveals details of the first day of shoot of Brahmastra with Amitabh Bachchan - Hindi Filmibeat

ब्रह्मास्त्र: बिग बी के साथ आलिया ने पहली बार की शूटिंग और कर दी इतनी बड़ी गलती

Recommended Video

Alia Bhatt's BIG MISTAKE corrected by Amitabh Bachchan in a SWEET WAY | FilmiBeat

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनो फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में रहते है और सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी की जानकारी देते है। ये फोटो फिल्म की शूटिंग शुरु होने के एक दिन पहले के थे और उसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरु हो गई थी। बता दें कि आलिया भट्ट जो कि पहली बार बिग सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रही है उन्होने अपने पहले दिन का अनुभव अमित जी के साथ साझा किया है।

उनका कहना है कि अमित जी के साथ पहले दिन की शूटिंग और पहली बार काम करना एक अच्छा अनुभव रहा है और उनको एक्टिंग करते देखकर काफी कुछ उनसे सीखने को मिला है। हालांकि आलिया ने ट्वीट करते हुए एक गलती कर दी और संकेत(cues) की जगह सवाल(ques) लिख दिया।

alia bhatt, amitabh bachchan, brahmastra, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, ब्रह्मास्त्र

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए इसको सही करवाया है और कहा कहा कि आलिया तो तुम बहुत क्यूट हो। बता दें कि आलिया लिखना चाह रही थी कि अमिताभ बच्चन उनको सेट पर संकेत दे रहे थे लेकिन उनसे गलती हुई और वो इसको सवाल लिख बैठी।

इसमे कोई दो राय नहीं है कि आलिया भट्ट अमिताभ बच्चन के साथ काम करके काफी खुश है और अपने आपको खुशनसीब समझ रही है।

फिल्म की बात करें को ता ना सिर्फ आलिया बल्कि इस फिल्म मे रणबीर कपूर भी नजर आने वाले है जो कि आपको पूरी तरह से अलग अवतार में दिखेंगे।

हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म राजी काफी ज्यादा चर्चा में रही थी और लोगों ने उनके अभिनय को काफी ज्यादा सराहा था। बता दें कि आलिया भट्ट की पहली ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें वो जबरदस्त अभिनय कर रही है।

इसके पहले भी वो हाईवे और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। आलिया और रणबीर की बात करें तो इस समय दोनो की लवस्टोरी काफी ज्यादा चर्चा मे चल रही है..

हाल ही में रणबीर कपूर ने आलिया के साथ डेट की बात को कंफर्म किया है। हालांकि रणबीर ने इस बात को स्वीकार तो कर लिया है पर साथ ही ये बात भी कही है कि उन दोनो को इसके लिए काफी वक्त लगेगा।

फिलहाल दोनो एक्टर्स अमिताभ बच्चन के साथ ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे है और काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X