कौन है आलिया भट्ट के लिए असली 'रॉकी और रानी', खुद एक्ट्रेस ने सबके सामने किया खुलासा

Alia Bhatt

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्दी से नाम सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर आलिया और रणवीर लगातार खबरों में छाए हुए हैं, इसी के चलते फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जोर-शोर से जुटी हुई है। प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि आखिर उनके लिए असली रॉकी और रानी कौन हैं।

आलिया के लिए असली रॉकी और रानी-

फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 के प्रतिभागियों के बारे में खुलकर बात की। इस बातचीत के दौरान आलिया ने बताया कि उनके हिसाब से घर में रॉकी और रानी कौन हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में आलिया कहती दिख रही है कि उनके हिसाब से घर के रॉकी एल्विश यादव हैं।

इसी के साथ आलिया भट्ट मनीषा रानी को वह रानी बताती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में वह आखिर में अपनी बहन पूजा भट्ट को भी घर की रानी बताती हुई दिख रही हैं, जाहिर है कि पूजा आलिया की बड़ी बहन हैं।

सोशल मीडिया पर छाया आलिया का वीडियो-

यह वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है। वीडियो में आलिया ने एल्विश की पर्सनैलिटी को रॉकी जैसा बताते हुए कहा, "एलविश मुझे बहुत नॉटी लगते हैं उनका जैसा अंदाज है, जैसे वह बात करते हैं, वह काफी मनोरंजक है। इसी वजह से मैं उन्हें पसंद करती हूं।" वहीं मनीषा रानी के बारे में उन्होंने कहा, "उनके नाम में ही रानी है। इसलिए उन्हें रानी बना सकते हैं। मुझे लगता है कि दोनों की जोड़ी काफी क्यूट लग सकती है।"

आलिया की फिल्म रॉकी और रानी-

फिल्ममेकर करण जौहर सात साल बाद इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर वापसी करने जा रहे हैं। निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ए दिल है मुश्किल थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा लीड रोल में थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि करण की यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ जुटाने में कामयाब रहेगी।

फिल्म के गानें काफी हिट हो रहे हैं और फैंस तो अब फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में आलिया और रणवीर सिंह ने कोई कमी नहीं छोड़ी है, दोनों ने हर जगह जाकर जमकर प्रमोशन किया है। वहीं फिल्मी सितारों ने तो फिल्म को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म को हिट बताया है।

Read more about: alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X