Alia Bhatt Video: आलिया की चार दिन में हुई दो शादी... एक्ट्रेस ने बताया किसमें आया था ज्यादा मजा

हाल ही में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म को रिलीज किया गया। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने लीड रोल निभा कर अपनी केमिस्ट्री से हर किसी को हैरान कर दिया। इस फिल्म में उन्होंने एक विभाग सीक्वेंस को भी छूट किया था। इस फिल्म में उसे कुदमयी नामक अंतिम क्रेडिट सॉन्ग के रूप में इस्तेमाल किया। लेकिन अब फिल्म की सक्सेस के बाद में हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। जहां पर करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया कि फिल्म में शादी की शूटिंग रणबीर कपूर के साथ आलिया की रियल लाइफ शादी के कुछ ही दिन के बाद में शूट की गई थी।
आलिया ने एक हफ्ते में रचाई दो बार शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 3 अगस्त को मुंबई में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म के डायरेक्टर के साथ साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई थी। करण जौहर ने इस फिल्म को एक नया गाना कुदमयी लॉन्च कर दिया है। जो की असलियत में रणवीर और आलिया के किरदार की शादी का सीक्वेंस है। इसको जैसलमेर में शूट किया गया। जिसे पिछले साल अप्रैल में एक्टर रणबीर कपूर के साथ आलिया की रियल लाइफ शादी के तकरीबन 4 दिन बाद शूट किया गया। जिस वजह से आलिया ने एक हफ्ते में दो बार शादी रचा ली। यहां तक कि फिल्म में आलिया की रियल शादी की मेहंदी को भी डार्क करके उनकी फिल्म की शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल कर लिया गया।
आलिया ने बताया कैसे हुए थे उनके फेरे
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलिया ने अपनी रियल लाइफ शादी जो कि रणबीर कपूर के साथ हुई है, उसके बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शादी के तुरंत बाद गाने की शूटिंग हुई। एक्ट्रेस ने फिल्म में पहने हुए लहंगे को रियल लाइफ शादी की ड्रेस से कंपेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि "कुदमयी की शूटिंग उसी हफ्ते की गई थी जब मेरी अपनी शादी हुई थी। मेरी असलियत वाली शादी बहुत ही सिंपल थी। मेरा लहंगा भी काफी हल्का था। लेकिन शूटिंग के दौरान मेरा लहंगा काफी भारी रखा गया। जब हम फिल्म में फेरे ले रहे थे तो आसपास के लोगों ने यह कहा कि लड़का आगे हैं और मैंने कहा कि नहीं लड़की आगे रहेगी। मेरी अभी अभी शादी हुई है।"


Click it and Unblock the Notifications