आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के सीक्रेट अकाउंट को लेकर किया खुलासा, फैंस के बीच पैदा हुई हलचल

Ranbir Kapoor Birthday

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 41 वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में हर कोई उनको अपने अपने तरीके से जन्मदिन की शुभकमानाएं दे रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी उनको शानदार तरीके से सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया और उनके सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर खुलासा किया।

रणबीर को लेकर आलिया का खुलासा-

28 सितंबर 2023 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ अनदेखी फोटोज को शेयर करते हुए रणबीर को जन्मदिन की बधाई दी है। इन फोटोज में कपल रोमाटिंक अंदाज में बेहद प्यारे लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

फोटोज को शेयर करते हुए आलिया ने प्यार कैप्शन दिया है और लिखा है, ''मेरा प्यार.. मेरा सबसे अच्छा दोस्त.. मेरा बेस्ट हैप्पी प्लेस। जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं.. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी..कि जन्मदिन मुबारक हो बेबी... आप इसे जादुई बना देते हैं।''

इसी कैप्शन के साथ आलिया भट्ट ने यह खुलासा कर दिया है कि रणबीर कपूर सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट चलाते हैं, जिससे वह अपने फैंस, दोस्त और अपनी फैमली के पोस्ट देखते रहते हैं। परंतु इस अकाउंट के बारें में किसी को पता नहीं हैं।

इससे पहले, नीतू कपूर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई थीं। और दूसरे सेलेब्स ने भी रणबीर कपूर को सोशल मीडिया के जारिए विश करते हुए फोटो शेयर किया है।

जन्मदिन पर आया रणबीर की फिल्म का टीजर-

आलिया भट्ट के पति और शानदार एक्टर रणबीर कपूर के जन्मदिन के अवसर पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। 'एनिमल' के मेकर्स ने धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर से साफ हो रहा है कि मूवी में खूनी एक्शन, रोमांच और थ्रिलर तीनों देखने को मिलेगा। 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X