Met Gala से लौटीं आलिया भट्ट, कोट-पैंट पहनकर दिखाया विदेशी टशन तो लोग बोले- दीपिका की कॉपी कैट...

Alia Bhatt Back from Met Gala: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और कपूर परिवार की बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो कभी वे परिवार के साथ वेकेशन पर जाती हैं। फिलहाल तो आलिया भट्ट मेट गाला में अपनी प्रजेंस की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां, आलिया ने मेट गाला में ऐसी एंट्री मारी है कि हर कोई बस उनकी तस्वीरें ही निहार रहा है। फिलहाल तो बता दें कि आलिया भट्ट मेट गाला से लौट आई हैं। हाल ही में वह मुंबई पहुंची हैं जहां उनका विदेशी टशन देखने को मिल रहा है।
नए लुक की वजह से ट्रोल हुईं आलिया
आलिया भट्ट ने जहां मेट गाला में खूबसूरत साड़ी पहनी थी। वहीं लौटने पर वह बिना मैचिंग का कोट-पैंट पहने आखों पर चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। उनका ये टशन फैन्स को पसंद आ रहा है, लेकिन ट्रोलर्स ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया है। आलिया के इस लुक को देख जहां फैन्स ने कहा क्या बात है आप फायर हैं। तो वहीं ट्रोलर्स भी बोलते नजर आए। एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा-दीपिका की कॉपी कैट अब यह भी कॉपी कर लिया। तो वहीं दूसरे ने कहा इसमें तो एक दम दीपिका जैसी ही लग रही हो।
दीपिका की साड़ी से हुई आलिया की साड़ी मैच
आपको बता दें कि जो साड़ी आलिया ने मेट गाला में पहनी थी। कछ उससे ही मिलती जुलती साड़ी दीपिका साल 2017 में पहन चुकी थीं। कोई लोग इन दोनों साड़ियों को जोड़ता नजर आ रह है। फिलहाल तो आपको बता दें कि आलिया भट्ट दूसरी बार मेट गाला में गई थीं। पहली बार उन्होंने खूबसूरत मोती से बना गाउन पहना था। वहीं दूसरी बार वह साड़ी में नजर आईं। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट ने 63 लाख की फीस भरी है।


Click it and Unblock the Notifications











