आलिया भट्ट की अगली फिल्म का टाईटल पिहरवा, जानिए डीटेल्स
आलिया भट्ट और रेसूल पुकूट्टी की फिल्म की चर्चा काफी समय से चल रही है और अब इस फिल्म का टाईटल तय हो चुका है। फिल्म का नाम है पिहरवा और ये आर्मी ऑफिसर बाबा हरभजन सिंह की कहानी पर बन रही है।
फिल्म भारत और चीन के बीच हुए तनावों पर बनेगी और फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम हो चुका है। अब 2021 से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए रेसूल पुकूट्टी ने कहा - बाबा हरभजन सिंह हमारी सीमाओं की आज भी रक्षा करते हैं। हम हमारी कहानी को सीमा के अधिकारियों के पास ले जाएंगे और उनकी प्रतिक्रिया लेंगे।
बात करें आलिया की तो इस समय वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इनमें से कुछ पर काम शुरू हो चुका है और कुछ पर जल्दी ही शुरू हो जाएगा


Click it and Unblock the Notifications