रणबीर कपूर ने गर्लफ्रेंड आलिया कपूर से पूछा, 'तुम्हारी जिंदगी में ये R फैक्टर क्या है'- मिला ये शानदार जवाब
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर हाल में दिल्ली पहुंचे। जहां उनके साथ अयान मुखर्जी व ब्रह्मास्त्र फिल्म के कुछ सदस्य भी नजर आए। दिल्ली में ब्रह्मास्त्र फिल्म के मोशन पोस्टर लॉन्च के मौके पर रणबीर और आलिया ने खूब सारी बातें की। जहां आलिया से रणबीर कपूर ने पूछ ही डाला आखिर तुम्हारे लिए R अक्षर के क्या मायने है।
दरअसल हाल में ही आलिया भट्ट की आरआरआर फिल्म के एक कार्यक्रम में एक पत्रकार ने पूछा था कि क्या आलिया आपके लिए R अल्फाबेट काफी लकी है। R से RRR और रणबीर कपूर। यही सवाल एक बार फिर से सामने आया और इस बार इसे खुद रणबीर कपूर ने ही गर्लफ्रेंड आलिया से सबके सामने पूछ ही डाला।

आलिया और रणबीर कपूर की ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें रणबीर कपूर आलिया से और फिर आलिया ही रणबीर से पूछ डालती हैं कि उनके लिए A के क्या मायने है।
रणबीर कपूर कहते हैं, आर क्या है, आर से तुम्हारा क्या रिलेशनशिप है, आखिर क्यों सबकुछ आर, आर है। क्या सच है। इस पर आलिया कहती हैं, सच ये है कि आर मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा.... नंबर 8 है। तुम्हारी जिंदगी में A का क्या मतलब है।
इस पर रणबीर कपूर मस्ती करते हुए कहते हैं कि ए का मतलब अमिताभ बच्चन, अयान मुखर्जी है। फिर आखिर में वह आलिया का नाम भी ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के ये क्यूट वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।
बता दें दिल्ली में एक कार्यक्रम में ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। जिसमें पहली बार रणबीर कपूर का लुक भी देखने को मिला। फिल्म अगले साल 9 सितंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











