..................... Alia bhatt reply on what advice she will give to shahrukh khan on back to back flop शाहरुख ख़ान को फ्लॉप फिल्मों पर क्या सलाह देंगी आलिया भट्ट? - Hindi Filmibeat

शाहरुख ख़ान को फ्लॉप फिल्मों पर क्या सलाह देंगी आलिया भट्ट? एक्ट्रेस के रिप्लाई ने जीता फैंस का दिल

शाहरुख ख़ान की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप जरूर हुई हैं लेकिन उन्हें बॉलीवुड में कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है। वो दशकों से लोगों के चहेते बने हुए हैं। शाहरुख ख़ान अगले साल 'पठान' फिल्म से वापस छा जाने को तैयार हैं। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नज़र आएंगे। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वहीं, जब उनसे शाहरुख ख़ान से जुड़ा यह सवाल किया गया कि लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे शाहरुख ख़ान को वो खुद क्या सलाह देना चाहेंगी।

इस पर आलिया भट्ट ने दिलचस्प और दिल जीत लेने वाला जवाब दिया है। डियर ज़िंदगी में शाहरुख ख़ान के साथ काम कर चुकीं आलिया भट्ट ने कहा - 'मैं उन्हें क्या सलाह दे सकती हूं। मैं उन्होंने कोई सलाह नहीं देना चाहूंगी।

Shahrukh Khan, Alia Bhatt, शाहरुख खान, आलिया भट्ट

मैं तो खुद शाहरुख ख़ान से सलाह लेना चाहूंगी कि वो इतने मैजिकल कैसे हैं। वो जादू भी हैं और जादूगर भी इसलिए मैं उन्हें कोई सलाह नहीं दे सकती हूं।'

आलिया भट्ट का यह जवाब सोशल मीडिया पर शाहरुख ख़ान के फैंस को काफी पसंद आया है। लोग उनके इस जवाब की काफी तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी 'डार्लिंग्स' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

इस साल उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज़ हुई है जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी।अब 'डार्लिंग्स' के अलावा वो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी अगले साल नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह होंगे। यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बन रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X