आलिया भट्ट का कंगना रनौत को जवाब- 'यदि मैंने गलती की है तो मैं माफी मांग लूंगी'
Recommended Video

कंगना रनौत ने हाल ही में बॉलीवु़ड के सितारों पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि उन्होंने नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठाई इसीलिए कोई उनकी फिल्म को सपोर्ट नहीं कर रहा। कंगना ने आलिया पर भी काफी कुछ कहा था। ऐसे में आलिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, यदि मैंने कंगना को दुख पहुंचाया है तो मैं उनसे माफी मांग लूंगी।
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने कहा था- आलिया ने उन्हें राज़ी फिल्म का ट्रेलर भेजा था और उन्होंने उसकी जम कर तारीफ की थी। लेकिन जब उनकी फिल्म मर्णिकर्णिका आयी तो किसी भी एक्ट्रेस ने न तो उनकी तारीफ की और न ही बधाई तक दी।

कंगना ने बॉलीवुड पर बरसते हुए कहा, झांसी की रानी मेरी चाची हैं क्या ? जो ये सब इतना डरे हुए है। झांसी की रानी जितनी मेरी हैं उतनी ही इन लोगों की भी हैं। लेकिन ये लोग क्या मेरी फिल्म प्रमोट करेंगें। इससे मुझे क्या फायदा होगा...मैं पहले से ही 31 साल ही उम्र 4 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हूं। इसके बाद अब मैं फिल्ममेकर भी बन गई हूं..
बहरहाल, कंगना के गुस्से पर आलिया ने सिर्फ इतना ही कहा, मुझे नहीं लगता की कंगना मुझे नापसंद करती हैं। मैंने जानबूझकर उन्हें दुखी नहीं किया है। यदि मेरी किसी बात से वह नाराज हैं तो मैं उनसे पर्सनल लेवल पर माफी मांगूगी। लेकिन मैं यह हमेशा से कहती आई हूं कि मैं उनकी एक्टिंग और व्यक्तित्व की बहुत सराहना करती हूं। लेकिन फिलहाल मैं शूटिंग में बिजी थी इसीलिए मैंने मणिकर्णिका अभी देखी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications