पापा ने मुझे डरने का मौका ही नहीं दिया - आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने मौत की धमकी पर पहली बार बयान दीं और । जानिए क्या कहा आलिया भट्ट ने।
आलिया भट्ट को हाल में ही जान से मारने की धमकी मिली थी। महेश भट्ट को कॉल करके धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने 50 लाख रुपए नहीं दिए तो आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान को जान से मार डालेंगे। इस मामले की FIR महेश भट्ट ने की थी और आरोपी पकडा भी गया।
हाल में आलिया भट्ट से जब इस बारे में पूछा गया कि हत्या की धमकी को उन्होंने किसी तरह लिया तो आलिया भट्ट का जवाब काफी मजेदार और प्यारा भी था।

आलिया भट्ट ने कहा कि उन्हें जरुर धमकी दी गई लेकिन मौत की धमकी का टेंशन नहीं हुआ। मुझे डरने या टेंशन लेने की जरुरत ही नहीं थी क्योंकि पापा ने मुझे मौका ही नहीं दिया। पापा ने तुरंत एक्शन लिया और पुलिस ने भी हमारी मदद की।
अब सबकुछ शॉर्ट आउट हो चुका है । मुझ ना पहले टेंशन हुई थी ना अब हो रही है।आलिया भट्ट ने ये बातें बद्रीनाथ की दुल्हनिया के प्रमोशन के दौरान कही।


Click it and Unblock the Notifications