संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली - आलिया भट्ट In, प्रियंका चोपड़ा Out
आलिया भट्ट आखिरकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है गंगूबाई जो कि मुंबई के मशहूर हीरामंडी कोठे की मालकिन थीं। फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर चली जाएगी। दिलचस्प ये है कि इस रोल के लिए आलिया भट्ट ने प्रियंको चोपड़ा को रिप्लेस कर दिया है। प्रियंका को ये फिल्म पहले ऑफर हुई थी।
काफी समय से आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली के दफ्तर के चक्कर काट रही थीं और हर कोई इसी सोच में था कि आखिर, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली के दफ्तर के चक्कर अब क्यों काट रही हैं। पहले सबका ध्यान सलमान खान की रिजेक्ट की हुई इंशाल्लाह पर गया लेकिन यहां तो नए ही प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो चुकी है।

गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा एरिया में अपना कोठा चलाकर उन लड़कियों की मदद करती थी जिन्हें पैसों की सख्त ज़रूरत होती थी। वहीं गंगूबाई इन लड़कियों के हक के लिए भी लड़ती थी। गंगूबाई के संबंध उस दौरान मुंबई के सारे बड़े लोगों से थे। उनके किरदार के बारे में ज़्यादा जानकारी मिलती है द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई नाम की किताब से।
संजय लीला भंसाली, काफी समय से इस फिल्म पर रिसर्च कर रहे हैं। लेकिन आलिया के लिए ये बिल्कुल ही नया अनुभव होगा। वैसे भी उनका भंसाली के साथ काम करने का सपना अब सच होने जा रहा है। उनके पास अभिनय के स्तर पर इस फिल्म में चमकने का पूरा मौका होगा।
देखिए बॉलीवुड की किन हीरोइनों ने निभाया है कोठेवाली का किरदारों में फूंकी है जान -


Click it and Unblock the Notifications
