अरूणिमा सिन्हा बायोपिक - आलिया भट्ट In और कंगना रनौत OUT, 2020 में होगा धमाका
आलिया भट्ट का करियर इस समय बेहतरीन दिशा में चल रहा है। पिछले साल वो राज़ी से साबित कर चुकी हैं कि वो पूरी फिल्म अपने कंधे पर खींच सकती हैं। वहीं इस साल कलंक और ब्रह्मास्त्र के साथ वो अपने टॉप फॉर्म में रहेंगी। साथ ही साथ अगले साल की सबसे बड़ी फिल्म तख्त के लिए भी आलिया तैयार हैं।
अब खबर है कि आलिया भट्ट को अरूणिमा सिन्हा बायोपिक के लिए फाईनल कर लिया गया है। पहले इस फिल्म के लिए कंगना रनौत का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब फिल्म को आखिरकार आलिया ही कर रही हैं। फिल्म अगले साल फ्लोर पर जाएगी। दिलचस्प ये है कि आजकल कंगना का इकलौता टार्गेट आलिया भट्ट ही रहती हैं।

वैसे आलिया इकलौती नहीं बॉलीवुड में कई महिला बायोपिक की तैयारी चल रही है जिसमें हमारी हीरोइनें, हीरो बनकर उभरेंगी। हालांकि इस ट्रेंड की शुरूआत नीरजा बायोपिक से सोनम कपूर ने की थी।
बात करें अरूणिमा सिन्हा की कहानी की तो वो नेशनल लेवेल की वॉलीबाल प्लेयर थीं। एक ट्रेन एक्सीडेंट में उनका एक पैर चला गया। उन्हें ट्रेन से कुछ डाकुओं ने बाहर फेंक दिया था। इसके बाद उन्होंने खूब तैयारी की और माउंट एवरेस्ट पर फतह की। नकली पैर के साथ ऐसा करने वाली वो पहली महिला हैं, वो भी पूरे विश्व की!


Click it and Unblock the Notifications