सफेद साड़ी में आलिया भट्ट-रेखा ने जीता दिल, स्टार्स ने लगाया दादा साहेब फाल्के अवार्ड में ग्लैमर का तड़का

दादा साहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड की घोषणा सोमवार को की गई। कई स्टार्स ने इस अवार्ड समारोह में शिरकत किया वहीं, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया गया। वहीं, सभी को पीछे छोड़ते हुए अनुपम खेर ने मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर का अवार्ड जीता। अवार्ड समारोह में आलिया भट्ट, वरुण धवन और रेखा समेत कई स्टार्स शामिल हुए।
इस अवार्ड शो में 'द कश्मीर फाइल्स' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'ब्रह्मास्त्र' का जलवा रहा। लेकिन, सबसे अधिक किसी ने सुर्खियां बटोरीं तो वो आलिया भट्ट और रेखा हैं। आलिया भट्ट अवार्ड समारोह में सफेद साड़ी में पहुंची थीं। वहीं, रेखा भी सफेद सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
आलिया भट्ट और रेखा की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। इस दौरान आलिया भट्ट पर रेखा जमकर प्यार लुटाते दिखीं। आलिया भट्ट को स्टेज पर अवार्ड भी रेखा ने ही दिया। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और रणबीर कपूर को 'ब्रह्मास्त्र' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

विद्या बालन ने बरपाया कहर
विद्या बालन भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड में कुछ इस अंदाज में पहुंचीं। उनके इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

वरुण धवन-अनुपम खेर
अनुपम खेर को जहां मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर का अवार्ड जीता और वरुण धवन को भी 'भेड़िया' के लिए क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' को बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला। विवेक अग्निहोत्री खुद अवार्ड लेने आए थे।

श्रिया सरन
श्रिया भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड में कुछ इस अंदाज में पहुंची थीं। उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

नतालिया बारुलिच
अमेरिकी बारुलिच ने भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड समारोह में ग्लैमर का तड़का लगाया। इस दौरान ब्लैक आउटफिट में नतालिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश को 'नागिन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन ए टेलीविजन सीरीज का अवार्ड दिया गया। इस दौरान सफेद साड़ी में तेजस्वी यादव रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications