Pics: संजय लीला भंसाली की बर्थडे पार्टी में आलिया ने पहुंचते ही बालकनी से दिया गंगूबाई पोज़
संजय लीला भंसाली, 24 फरवरी को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीज़र पेश किया। और आलिया भट्ट के नए रंग को जिसने भी देखा, वो बस देखता रह गया। सुबह से ही फैन्स और सितारे, आलिया की इस आने वाली फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।
और अब संजय लीला भंसाली की बर्थ डे पार्टी में भी आलिया ने अपने से गंगूबाई को अलग नहीं किया। पार्टी में आलिया ने मीडिया को अपने गंगूबाई पोज़ में कई तस्वीरें दीं।

फिल्म को लेकर आलिया को काफी इंतज़ार करना पड़ा। पहले उन्होंने संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह साईन की लेकिन सलमान ने ये फिल्म रिजेक्ट की। इस चक्कर में आलिया ने आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा भी रिजेक्ट कर दी थी।
वहीं भंसाली के पास आलिया की एकमुश्त डेट्स थीं जिसे वो जाने नहीं देना चाहते थे और यही कारण था कि उन्होंने आलिया के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी बनाने का फैसला ले लिया। फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज़ हो रही है।

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की बर्थ डे पार्टी में अपनी बालकनी से मीडिया के लिए पोज़ किया। उनके गंगूबाई पोज़ काफी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।

भंसाली के साथ आईं नज़र
आलिया ने भंसाली के साथ भी मीडिया को तस्वीरें दीं। गौरतलब है कि भंसाली आलिया भट्ट के साथ तब से काम करना चाह रहे हैं जब से आलिया केवल 11 साल की थीं।

भंसाली के साथ काम करना सपना
वहीं आलिया भट्ट के लिए संजय लीला भंसाली के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है। आलिया पहले भी दो बार भंसाली की फिल्मों के लिए ऑडीशन दे चुकी हैं लेकिन भंसाली ने आलिया को कास्ट नहीं किया।

ब्लैक में किया रिजेक्ट
आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली की ब्लैक के लिए रानी मुखर्जी के बचपन के रोल का ऑडीशन दिया था। लेकिन भंसाली को आलिया का ऑडीशन इतना पसंद आया कि वो आलिया का डेब्यू इतने छोटे से किरदार से होते नहीं देखना चाहते थे।

आलिया की अग्निपरीक्षा
संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कोठेवाली से आलिया भट्ट को अग्निपरीक्षा देनी है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लगभग फाईनल थीं लेकिन संजय ने ये फिल्म आलिया को दे दी। कारण थी सलमान की फिल्म इंशाल्लाह जो डिब्बाबंद हो गई।

हुसैन ज़ैदी की किताब
फिल्म 60 के दशक की माफिया क्वीन पर आधारित है जो कमाटीपुरा में कोठा चलाती है लेकिन वहां की लड़कियों के लिए भगवान थी। फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर बनी है।

बेहद अलग अंदाज़ में एंट्री
फिल्म में आलिया का किरदार बेहद डार्क माना जा रहा है और ऐसे रोल में वो पहली बार दिखाई देंगी। टीज़र से साफ है कि संजय लीला भंसाली आलिया को बिल्कुल अलग अंदाज़ में परदे पर पेश करने जा रहे हैं।

असल ज़िंदगी की कहानी
फिल्म कोठों की ज़िंदगी की असली कहानी है। ऐसे में फिल्म में संजय लीला भंसाली सेट और खूबसूरत के स्तर पर क्या करेंगे ये देखने वाला होगा। क्योंकि संजय की फिल्में अपने सेट डिज़ाइन और आर्ट डायरेक्शन के लिए जानी जाती हैं।

सबसे तेज़ फिल्म
दिलचस्प ये है कि गंगूबाई काठियावाड़ी संजय लीला भंसाली की सबसे जल्दी शूट की जाने वाली फिल्म होगी। अमूमन भंसाली को एक फिल्म बनाने में 1.5 से 2 साल लग जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
