Alia Bhatt National Award: शादी वाले लकी जोड़े में नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं आलिया, पत्नी पर रणबीर को हुआ गर्व

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, National Award 2023

Alia Bhatt National Award Look: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड् का आयोजन हो रहा है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रेजेंट कर रही हैं। आलिया भट्ट को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में उनकी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया। ये आलिया भट्ट के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है जिसके लिए हसीना काफी एक्साइटेड दिखाई दीं। इसके साथ ही रणबीर कपूर भी आलिया के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे।

इस दौरान सबसे ज्यादा खास है आलिया भट्ट का लुक। दरअसल, नेशनल अवॉर्ड रीसीव करने के लिए आलिया भट्ट ने अपने शादी के जोड़े को रीपीट किया है। आलिया भट्ट इस दौरान अपनी शादी वाली सब्यसाची साड़ी में बला से खूबसूरत अंदाज में दिखाई दीं। हालांकि एक्ट्रेस ने इसे अलग ज्वैलरी और शानदार बन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया था।

इस दौरान आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर पल पल साथ दिखाई दिए। रणबीर कपूर इस दौरान ब्लैक फॉर्मल अंदाज में काफी डैशिंग अंदाज में दिखाई दे रही थीं।

आपको बता दें कि 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह मंगलवार दोपहर को राष्ट्रीय राजधानी के विज्ञान भवन में 1:30 बजे शुरू हुआ। जिसमें आलिया, कृति, अल्लू अर्जुन, एसएस राजामौली, एमएम कीरावनी सहित फिल्म जगत के कई अन्य पुरस्कार विजेता को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। समारोह का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया हो रहा है।

आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अवॉर्ड दिया जा रहा है। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म RRR को पांच कैटेगरी में अवॉर्ड मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X