PIC: आलिया का टाइम पास, पढ़ रही हैं पापा की BOOK

लगता है आलिया भट्ट को आजकल फिल्मों से थोड़ा समय मिल गया है। तभी तो घर में वह अपने पापा की किताब पढ़ने में व्यस्त हैं। जी हां, यह हम नहीं कह रहे बल्कि खुद आलिया ने इस बात का खुलासा ट्वविटर पर किया है। आलिया ने साथ में किताब के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

महज चार फिल्म पुरानी आलिया अपने दमदार अभिनय के लिए काफी पॉपुलर हैं। लेकिन साथ ही आलिया को अपने जनरल नॉलेज के कम ज्ञान की वजह से लोगों के मजाक का हिस्सा भी बनना पड़ता है। हालांकि आलिया धीरे धीरे अपने ऊपर से डंब होने के टैग को हटाने का प्रयास कर रही हैं।

बहरहाल, फिलहाल आलिया सभी बातों और लोगों से दूर इन दिनों पापा महेश भट्ट की किताब 'All that could have been ' पढ़ने में व्यस्त हैं।

आलिया ने ट्वीट कर कहा है कि, 'पापा की बेटी हूं मैं और उनकी ही किताब पढ़ रही हूं, जिस पर आधारित है आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी'..आपको बता दें, इस फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म को आलिया के चचेरे भाई मोहित सूरी डायरेक्टर कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर महेश भट्ट काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X