..................... Raha का नाम चिल्लाने पर Alia Bhatt ने पैपराजी को दे डाला ऐसा जवाब? Alia Bhatt reacts to Paparazzi as they shouting Raha's name in front of her! - Hindi Filmibeat

Raha का नाम चिल्लाने पर Alia Bhatt ने पैपराजी को दे डाला ऐसा जवाब?

alia bhatt

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त अपनी बेटी राहा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और आलिया भट्ट को मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट किया गया है। आलिया भट्ट इस दौरान अपनी बहन शाहीन भट्ट की बर्थडे पार्टी पर पहुंची थीं। जैसे ही आलिया भट्ट बाहर नजर आई तो फैंस ने सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें करना शुरु करना शुरु कर दिया। ना सिर्फ फैंस बल्कि आलिया भट्ट को देखकर पैपराजी को ने कुछ ऐसा कहा कि आलिया भट्ट बिना रिएक्ट किए नहीं रह सकीं।

दरअसल एक्ट्रेस को देखते ही एक पैपराजी ने एक्ट्रेस को बधाई दी और कहा, "नाम अच्छा है.. राहा।'' इस पर आलिया भट्ट ने जवाब दिया, "बहुत अच्छा है।'' जी हां, आलिया भट्ट का जवाब काफी चर्चा में है और यूजर्स भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो वो ब्लैक टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं थीं और वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ साथ उनका पूरा परिवार काफी खुश है और राहा के नामकरण के बाद सभी के रिएक्शन्स सामने आए थे।

नीतू कपूर ने कहा था कि उनके घर लक्ष्मी आई है। आलिया भट्ट की कुछ तस्वीर शाहीन भट्ट के साथ सामने आईं थीं जो कि इंस्टाग्राम पर साझा की गईं थीं। आलिया भट्ट ने इस तस्वीरों को खुद साझा किया था।

वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बिजी हैं लेकिन उनकी प्रेगनेंसी के कारण फिल्म बनने में देरी हो रही है। करण जौहर ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि फिल्म काफी शानदार होने वाली है और गली बॉय के बाद दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं।

गली बॉय में आलिया भट्ट की दमदार परफॉर्मेंस को देख लोगों ने दतों तले उंगलियां दबा लीं थीं जबकि रणवीर सिंह भी कमाल लगे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X