मुझे वीडियो में कुछ गलत नहीं लगा: आलिया भट्ट ने कंगना रनौत को दिया बच्ची वाले सेक्स वर्कर वीडियो पर जवाब
कुछ ही दिनों पहले, कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि छोटे छोटे बच्चे एक सेक्स वर्कर से प्रेरित हो रहे हैं, क्या ये सही है? कंगना रनौत ने एक छोटी बच्ची का वीडियो भी शेयर किया था जहां वो आलिया के गंगूबाई किरदार में दिखाई दे रही हैं और फिल्म से एक डायलॉग लिप सिंक कर रही है।
Recommended Video
अब आलिया भट्ट ने इस बारे में जवाब देते हुए कहा - मैंने वो वीडियो देखा है और मुझे उस वीडियो में कुछ गलत नहीं लगा। जितनी छोटी वो बच्ची है, वो वीडियो उसके माता, पिता, भाई, बहन या किसी करीबी ने अपनी देख रेख में बनाया है। अगर उन्हें दिक्कत नहीं है तो किसी और को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे पहले, आलिया ने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत के गंगूबाई बॉक्स ऑफिस के फ्लॉप होने की भविष्यवाणी पर भी जवाब देते हुए कहा था - गीता में कहा गया है, किसी चीज़ पर रिएक्ट ना करना भी एक तरह का रिएक्शन होता है।

बच्ची के रील्स किए थे शेयर
कंगना इस फिल्म के प्रमोशन से नाखुश थीं जहां छोटे छोटे बच्चे एक सेक्स वर्कर के डायलॉग्स पर रील बना रहे थे। कंगना ने एक छोटी सी बच्ची का मुंह में बीड़ी डाले वीडियो शेयर किया था और पूछा था कि क्या इतनी छोटी सी बच्ची को मुंह में बीड़ी लेकर एक सेक्स वर्कर के डायलॉग बोलना शोभा देता है। क्या इनके मां बाप को इतने छोटे बच्चों के ऐसे रील बनाने चाहिए?

माता पिता को भी घसीटा
कंगना रनौत ने साथ में ये भी लिखा कि गंगूबाई एक सेक्स वर्कर की कहानी है जो केवल इसलिए पावर में आ पाई क्योंकि वो नेहरू को लड़कियां सप्लाई करती थी। क्या ऐसी कहानी देखने की हमें ज़रूरत भी है? कंगना ने स्मृति ईरानी से गुज़ारिश की थी कि इस मामले में संज्ञान ले और इनके माता पिता जो पैसों के लिए अपने बच्चों को फेमस करने के लिए कुछ भी कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्यवाही करे।

कर दी है गंगूबाई के बॉक्स ऑफिस की भविष्यवाणी
कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलिया की फिल्म के बारे में अपने विचार शेयर करते हुए कहा - इस हफ्ते, बॉक्स ऑफिस पर एक पापा की परी जिसे अभी भी ब्रिटिश पासपोर्ट रखने का शौक है, 200 करोड़ रूपये को आग लगा देगी। केवल इसलिए कि पापा सबको ये बताना चाहता है कि ये बेवकूफ जो कि रॉमकॉम करती है, उसे एक्टिंग भी आती है।

आलिया को बताया गलत कास्टिंग
कंगना रनौत ने आगे लिखा - इस फिल्म की सबसे बड़ी कमी है इस फिल्म की कास्टिंग। ये नहीं सुधरेंगे। किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए जब हमारी स्कीन पर साउथ और हॉलीवुड की फिल्में कब्ज़ा कर लेती हैं। बॉलीवुड तब तक अपनी तबाही देखता रहेगा जब तक फिल्मों के माफिया के पास पावर है।

करण जौहर पर भी साध ही दिया निशाना
कंगना रनौत ने करण जौहर पर निशाना साधते हुए कहा कि पापा जो ने इस पूरी इंडस्ट्री के काम करने के तरीके में ज़हर भर दिया है। ये लोगों को भावुक करता है और उनसे अपना काम निकलवाता है। करण जौहर पर निशाना साधते हुए कंगना ने लिखा - ये अपने खोजे गए एवरेज कलाकारों को शानदार आर्टिस्ट के मत्थे मढ़ देता है।

अजय देवगन को भी मारा ताना
भंसाली और अजय देवगन पर निशाना साधते हुए कंगना रनौत ने लिखा - इस हफ्ते हम देखेंगे कि कैसे पापा जो बड़े डायरेक्टर्स को फंसा करे अपने एवरेज टैलेंट को उनकी फिल्में दिलवाकर उन्हें प्रमोट करते हैं। वहीं इस हफ्ते आप ये भी देखिएगा कि कैसे इतना बड़ा डायरेक्टर और इतना बड़ा एक्टर, इस पापा जो के जाल में फंसे हैं। पापा जो को इतना महत्त्व देना बंद करना होगा। (यहां पापा जो का मतलब है करण जौहर जिन्हें प्यार से सब Kjo बुलाते हैं)

काफी समय से कोल्ड वॉर
गौरतलब है कि कंगना और आलिया में काफी समय से कोल्ड वॉर है। इसका कारण क्या है ये खुद आलिया भी नहीं जानतीं। हद तो तब हो गई जब एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि आलिया की कोई आवाज़ नहीं हैं। वो केवल करण जौहर की चमची हैं। लेकिन आलिया ने कभी कंगना की बातों का कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन इस बार आलिया केवल अपने काम पर फोकस करने के साथ हमेशा की तरह उन्होंने कंगना की बातों को इग्नोर नहीं कर रही हैं। आलिया कंगना के हर वार का जवाब दे रही हैं। देखना है कि अब कंगना क्या पलटवार करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications