मैं सलमान के साथ काम करूं इसमें किसी को कैसी दिक्कत, हमारी जोड़ी बढ़िया है - आलिया भट्ट

आलिया भट्ट आजकल अपनी आने वाली फिल्म कलंक प्रमोट कर रही हैं। इस दौरान किसी ने आलिया भट्ट से पूछा कि इंशाल्लाह में सलमान के साथ काम करने को लेकर उन्होंने क्या सोचा है क्योंकि लोग उनकी और सलमान की जोड़ी का पहले ही मज़ाक उड़ा रहे हैं। आलिया का जवाब स्पष्ट था कि उन तक ऐसी कोई बात नहीं पहुंची। बल्कि लोग उन्हें और सलमान को साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि जैसे ही संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह का एलान हुआ, आलिया की बचपन की फोटो के साथ सलमान की जवानी की ये फोटो वायरल हो गई और लोग उनका मज़ाक उड़ाने लगे। लेकिन आलिया का कहना है कि संजय लीला भंसाली इतने शानदार डायरेक्टर हैं तो कुथ सोचकर ही उन्होंने कास्ट तय की होगी।

alia-bhatt-reacts-to-criticisms-she-faced-for-working-with-salman-khan-inshallah

फिलहाल आलिया के पास 7 फिल्में हैं और दो अफवाहें। इसलिए आलिया के पास फिलहाल सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। दिलचस्प ये है कि सभी फिल्में एक के बाद एक रिलीज़ होने के लिए लाइन में लग चुकी हैं।

ऐसे में आलिया भट्ट के लिए सबसे बड़ी मुश्किल है अपनी डेट्स को मैनेज करना। अब साल के 365 दिन वो इन सात - आठ फिल्मों के बीच कैसे बांटे, ये आलिया के लिए बड़ी दिक्कत है। इसके अलावा एड फिल्म और फिर इन फिल्मों के प्रमोशन भी हैं। इसलिए आलिया को फिलहाल अपनी डायरी मैनेज करना बड़ा मुश्किल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X