कंगना रनौत को आलिया भट्ट का जवाब- मैं अपने विचार, अपने तक ही रखना चाहती हूं!

Recommended Video

Alia Bhatt breaks silence on Kangana Ranaut & gives epic reply ; Watch video | FilmiBeat

कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को गैर जिम्मेदार नागरिक बताते हुए कहा था कि वो राजनीति पर बोलने से बचते क्यों हैं? जब आलिया से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, मेरे भी विचार हैं, लेकिन मैं अपने विचार अपने तक ही रखना चाहती हूं। कंगना को मुबारकबाद वो बहुत ही बेबाकी से बोल लेती हैं।

आलिया ने कहा, मेरे पास कंगना की तरह बेबाक बात करने की कला नहीं है.. और मैं उनके इस बेबाक अंदाज का काफी सम्मान करती हूं। लेकिन मुझे लगता है कि कंगना का कहना बिल्कुल सही है, हम लोग कई बार ऐसे मामलों पर बोलने से बचते हैं.. क्योंकि हम नहीं चाहते कि क्यों फालतू में बोलना। मेरे पापा हमेशा कहते हैं कि दुनिया में सबके इतने विचार हैं कि अगर आप अपनी राय सबके सामने नहीं रखोगे तो भी ये दुनिया यूं ही चलती रहेगी।

Alia Bhatt

गौरतलब है कि कंगना ने कहा था- कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर को किसी इंटरव्यू पर कहते सुना कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं? मेरा कहना है कि- आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं कि हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं, हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।

कंगना ने रणबीर कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के उन सभी सदस्यों पर कटाक्ष किया जो राजनीतिक मामलों पर बोलने से बचते हैं। कंगना ने कहा, हम राजनीति पर बोलने से बचते क्यों हैं? यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है। हमने क्या किया है? हमने कुछ नहीं किया है.. तो फिर बोलने से बचना क्यों..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X