..................... Alia bhatt reaction on Kangana ranaut statement against her - Hindi Filmibeat

कंगना ने आलिया को सुनाया बुरा-भला तो आलिया ने दिया ऐसा जवाब- आप भी हो जाएंगे हैरान

आलिया भट्ट और कंगना रनौत को लेकर कई तरह की बातें इस समय सामने आ रहीं हैं और लगातार कंगना आलिया भट्ट पर निशाना साधती रहती हैं। अब आलिया ने भी बड़े प्यार से कंगना रनौत को जवाब दिया है। दरअसल कुछ समय पहले कंगना रनौत ने आलिया को एक अच्छी एक्ट्रेस ना बताते हुए ये कहा था कि प्लीज मुझसे आलिया की तुलना ना करें। गली बॉय में उसने कुछ नया नहीं किया है बल्कि जो वो करती आ रही एक मुंहफट लड़की का किरदार वही दोहराया है।

कंगना ने तो ये तक कह दिया कि आलिया जैसी औसत एक्ट्रेस के साथ तुलना होने पर वह शर्मिंदा महसूस करती हैं। अब इस बात पर आलिया का बयान आया है और उन्होने बड़े प्यार से इसपर कोई प्रतिक्रिया दिए बिना कह दिया कि...

alia bhatt, kangana ranaut, आलिया भट्ट, कंगना रनौत

राजी के समय उन्होने मेरी तारीफ की थी और उनको ऐसा लगता है मैं उनके विचारों का सम्मान करती हूं। वो एक अच्छी अभिनेत्री हैं। फिलहाल मैं हर फिल्म में मेहनत करके उनको खुश करने की कोशिश करती रहूंगीं।

आलिया भट्ट हर बार कंगना रनौत की बातों को इसी तरह से टाल देती हैं। अब देखना ये है कि इस बात पर कंगना का क्या जवाब आता है। गौरतलब है कि आलिया इस समय कलंक को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X